Waqf Bill पर बोले अनुराग ठाकुर- यह करेगा कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार

Published : Apr 02, 2025, 05:45 PM IST
Anurag Thakur

सार

अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल को कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति का अंत बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए है और जमीन जिहाद के नाम पर दूसरा विभाजन नहीं होने देगा।

Waqf Bill: लोकसभा में बुधवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान बुधवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वक्फ बिल की तारीफ करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करेगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "वक्फ बिल केवल कानून में बदलाव नहीं, बल्कि एक संदेश है। देश में एक ही कानून चलेगा। भारत का संविधान और इसके ऊपर कुछ नहीं। वक्फ बोर्ड का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अपारदर्शी और गैर जिम्मेदाराना तरीके से राजनीतिक संरक्षण देते हुए एक ऐसा साम्राज्य बनाया जहां इसे अपने वोट बैंक का एटीएम बना कर रख दिया। 70 सालों से इन्होंने यही किया है।"

जमीन जिहाद के नाम पर दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे

सांसद ने कहा, " 1947 में भारत ने एक विभाजन देखा है। वो एक परिवार और पार्टी के कारण विभाजन हुआ है। आज जमीन जिहाद के नाम पर दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे। नरेंद्र मोदी के राज में भारत में एक कानून, एक संविधान और एक भारत रहेगा। एक साफ संदेश यह भी है कि एक हैं तो सेफ हैं।"

उन्होंने कहा, "ये लोग (विपक्ष) जिनके अपने नेता भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हुए हैं। जिनके राज्य में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए। कई बार संशोधन हुए। इन्होंने कानून को ऐसा बना दिया जिसे चुनौती देने तक का हक नजर नहीं आता था। न कोई ऑडिट, न निरीक्षण, बस भूमि अधिग्रहण की बात। शहर दर शहर, गली दर गली, कब्जे के बाद दूसरा कब्जा करने का काम किया गया। यह धर्मनिरपेक्षता नहीं थी। यह नरम विभाजन की ओर ले जाने का काम था।"

कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति की ताबूत की आखिरी कील होगा वक्फ बिल

अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमने इस कानून में बदलाव किया है ताकि मुस्लिम समुदाय के गरीब से गरीब व्यक्ति का भी भला हो सके। राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं क्या मुस्लिम समुदाय में भी जातियां हैं? क्या भेदभाव है? छुआछूत है?

उन्होंने कहा, "इनके काले कारनामे आज खत्म हो जाएंगे। यह विधेयक कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला है। यह बिल कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति की ताबूत की आखिरी कील होगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश का विभाजन किया। उसके बाद धारा 370, 35A देकर ऐसे जख्म दिए कि हजारों लोगों की मृत्यु हो गई। नरेंद्र मोदी की सरकार ने धारा 370 और 35A को सदा के लिए खत्म किया।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नवजात बच्चे का कटा सिर मुंह में दबाए घूमता मिला आवारा कुत्ता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का मामला
Bhairav Battalion बनेगा दुश्मनों का काल, ड्रोन ऑपरेटरों के साथ भारतीय सेना तैयार