MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Uri Encounter Breaking: ऑपरेशन डिग्गी-2 में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Uri Encounter Breaking: ऑपरेशन डिग्गी-2 में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Breaking Uri Operation: Indian Army ने Uri सेक्टर में ‘ऑपरेशन डिग्गी-2’ के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। AK-47 और भारी गोला-बारूद बरामद-क्या था घुसपैठ का असली मिशन?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 15 2026, 09:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Uri Operation Diggi-2: जम्मू-कश्मीर के Uri सेक्टर में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश सामने आई है। लेकिन इस बार भी Indian Army की सतर्कता ने आतंकियों की योजना को नाकाम कर दिया। सेना ने ‘ऑपरेशन डिग्गी-2’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। यह ऑपरेशन उत्तरी कश्मीर के उस इलाके में चलाया गया जहाँ नियंत्रण रेखा (LOC) के पास अक्सर घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि समय रहते मिली खुफिया जानकारी के कारण एक बड़ा खतरा टल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

क्या था ‘ऑपरेशन डिग्गी-2’ और कैसे शुरू हुआ?

सूत्रों के अनुसार, Jammu and Kashmir Police को घुसपैठ की एक खास सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने मिलकर उरी सेक्टर के बुछार इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात को सेना के जवानों ने इलाके में घात लगाकर निगरानी शुरू की। रात के अंधेरे में झाड़ियों के बीच संदिग्ध हलचल दिखाई दी, जिसके बाद जवानों ने तुरंत अपनी पोजिशन बदलकर आतंकवादी को चारों तरफ से घेरने की रणनीति बनाई।

Related Articles

Related image1
Jammu Kashmir: डोडा में क्यों फिसली सेना की गाड़ी, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन
Related image2
Jammu Kashmir Weather Today: चिल्लई कलां का पीक! जानिए जम्मू-कश्मीर में आज कब बर्फबारी और कब बारिश?
37
Image Credit : X

झाड़ियों में दिखी हलचल, फिर क्यों शुरू हुई गोलीबारी?

सेना के मुताबिक, जब जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, तो उसने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आतंकवादी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

47
Image Credit : X

मौके से क्या-क्या हथियार बरामद हुए?

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली। इस दौरान आतंकवादी के पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। इनमें शामिल हैं:

  • एक AK-47 राइफल
  • पिस्तौल
  • बड़ी मात्रा में गोलियां और मैगज़ीन
  • अन्य युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान

सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि घुसपैठ का मकसद क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा आतंकी नेटवर्क सक्रिय था।

57
Image Credit : X

क्या घाटी में फिर बढ़ रही हैं घुसपैठ की कोशिशें?

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ही LOC के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें अक्सर बढ़ जाती हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने के बाद कई रास्ते खुल जाते हैं, जिससे घुसपैठ आसान हो जाती है। उरी सेक्टर पहले भी कई बार घुसपैठ की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। यही वजह है कि इस इलाके में सेना की निगरानी हमेशा कड़ी रहती है।

67
Image Credit : X

सेना ने क्यों कहा-ऑपरेशन अभी जारी है?

हालांकि एक आतंकवादी मारा गया है, लेकिन सेना ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। संभावना है कि इलाके में और भी संदिग्ध लोग छिपे हो सकते हैं। इसलिए सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन, थर्मल इमेजिंग और अन्य निगरानी तकनीकों की मदद से इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है।

77
Image Credit : X

क्या यह किसी बड़े हमले की तैयारी थी?

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह घुसपैठ सिर्फ एक छोटी कोशिश थी या इसके पीछे कोई बड़ा आतंकी प्लान छिपा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं। अगर यह साबित होता है कि यह एक संगठित मिशन था, तो आने वाले दिनों में सीमा पर सुरक्षा और कड़ी की जा सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
जम्मू और कश्मीर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
गोवा में E20 Petrol के खिलाफ केजरीवाल की विस्फोटक Speech! | AAP Goa
Recommended image2
Now Playing
इस्लामाबाद में सरकारी अस्पताल में फटा AC कंप्रेसर, सिर्फ 1 नवजात की बचाई जा सकी जान!
Recommended image3
Now Playing
Ladakh Protest: 24 सितंबर के शहीदों को याद कर फिर गरजा लद्दाख
Recommended image4
बिहार में रक्षाबंधन से पहले मातम: 'वो आया और 5 भाइयों की लाश बिछाकर चल गया'
Recommended image5
Now Playing
चीनी के बाद प्याज के दामों में क्यों लग गई आग? क्या है इसका कारण । Onion Price Hike । Sugar Price
Related Stories
Recommended image1
Jammu Kashmir: डोडा में क्यों फिसली सेना की गाड़ी, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन
Recommended image2
Jammu Kashmir Weather Today: चिल्लई कलां का पीक! जानिए जम्मू-कश्मीर में आज कब बर्फबारी और कब बारिश?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved