जल्द ही AK 203 राइफल से दुश्मनों पर गोलियां बरसाएंगे भारतीय सेना के जवान, जानें क्यों है यह खास

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया है कि मार्च 2023 से भारतीय सेना को रूसी असॉल्ट राइफल एके-203 मिलना शुरू हो जाएगा। यह राइफल वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे इंसास राइफल की जगह लेगा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2023 6:01 AM IST

नई दिल्ली। जल्द ही भारतीय सेना के जवानों को AK-203 असॉल्ट राइफल मिलना शुरू हो जाएगा। दश्मन पर गोलियां बरसाना हो या सटीक वार करना यह राइफल हर तरह के काम कर सकता है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सेना को एके-203 राइफल का पहला बैच मार्च 2023 तक मिल जाएगा। 

AK 203 रायफल की खरीद के लिए भारत ने रूस के साथ समझौता किया है। इसके तहत 70 हजार रायफलें रूस से भारत आएंगी और उत्तर प्रदेश के अमेठी में 6.01 लाख रायफलों का निर्माण होगा। 

Latest Videos

AK सीरीज की सबसे घातक राइफल है AK-203 
AK-203 राइफल एके सीरीज की सबसे आधुनिक और घातक राइफल है। यह एके-47 का एडवांस्ड वर्जन है। रूस ने इसे 2018 में तैयार किया था। अमेठी में इसे इंडो-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) बनाएगी। AK 203 भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा इस्मेताल की जा रही इंसास राइफल की जगह लेगी। भारतीय सेना को 7.50 लाख AK-203 राइफल्स की जरूरत है।

AK-203 इंसास राइफल की तुलना में छोटी, हल्की और ज्यादा घातक है। बिना मैग्जीन के इंसास राइफल का वजह 4.15 kg है। वहीं, AK-203 का वजन सिर्फ 3.8kg है। इंसास की लंबाई 960 MM है। एके-203 की लंबाई 705MM है। जवानों के लिए इस राइफल का इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक होगा। 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने एमवी गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, टेंट सिटी का भी किया गया उद्घाटन

800 मीटर हैं रेज
इंसास में 5.56x45mm की बुलेट्स लगती हैं। इसकी रेंज 400 मीटर है। वहीं, AK-203 की रेंज 800 मीटर है। इंसास राइफल से एक मिनट में 650 गोलियां चलाई जा सकती है। एके-203 से एक मिनट में 600 गोलियां चलाई जा सकती है। एके-203 से निशाना ज्यादा सटीक लगता है। इंसास में 20 से 30 राउंड की मैगजीन लगती है, जबकि AK-203 में 30 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है।

यह भी पढ़ें- कार से घसीटकर महिला की हत्या मामले में गृह मंत्रालय ने लिया एक्शन, दिल्ली पुलिस को दिया यह आदेश

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts