C voter Survey:यूपी में BJP को 62 सीट का नुकसान, 70% लोग मोदी के काम से खुश, जानें 4 अन्य स्टेट का हाल

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव है। उससे पहले C voter ने Survey किया, जिसके मुताबिक, यूपी में योगी आदित्यनाथ की फिर से वापसी हो रही है। वहीं, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को सबसे ज्यादा सीट मिल सकती है।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2021 3:59 AM IST / Updated: Oct 09 2021, 06:35 PM IST

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले Asianet News ने सर्वे कर बताया था कि राज्य में फिर से योगी सरकार आ रही है। अब C voter Survey में भी यही बात सामने आई है। अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव है। इन राज्यों में Cvoter Survey के मुताबिक, यूपी में 45%लोग योगी सरकार से संतुष्ट हैं। वहीं लोगों में पीएम मोदी का क्रेज भी देखने को मिला। 42% लोग नरेंद्र मोदी से बहुत संतुष्ट और 28% लोग संतुष्ट हैं। उत्तराखंड में भाजपा 44-48 सीटों के साथ सबसे आगे रहेगी। गोवा में भाजपा को 24, कांग्रेस को 5, आप को 6 और अन्य को 5 सीट मिल सकती है। मणिपुर में भाजपा को 34 और कांग्रेस को 20 सीट मिलने का अनुमान है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 51-57 सीट मिलती दिख रही है।


1- उत्तर प्रदेश: भाजपा 259-267, सपा 109-117, बसपा12-16 सीट, कांग्रेस फिसड्डी
न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 259-267 सीट, सपा को 109-117 और बसपा को 12-16 सीट मिल सकती है। कांग्रेस एक बार फिर से फिसड्डी साबित हो सकती है। उसके खाते में सिर्फ 3-7 सीट ही आ सकती है। Asianet News के सर्वे में भी यही बात सामने आई थी कि 48% लोग योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। दूसरी तरफ 48% लोगों ने माना था कि वे योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर वोट करेंगे। अखिलेश यादव को 36% लोगों ने पसंद कर वोट देने की बात कही थी।

लोगों में दिखा पीएम मोदी का क्रेज, 70% लोग संतुष्ट   
न्यूज-सी वोटर सर्वे में एक बार फिर से लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी का क्रेज देखने को मिला। 42% लोग पीएम मोदी से बहुत संतुष्ट दिखे। वहीं 28% लोग संतुष्ट हैं। 27% ने कहा कि वे संतुष्ट नहीं हैं। वहीं लोकप्रियता की बात की जाए तो न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, योगी की लोकप्रियता 40%, अखिलेश की 27%, मायावती  की 14% और प्रियंका गांधी की सिर्फ 4% है। 

यूपी में भाजपा-सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा, बसपा-कांग्रेस को घाटा 
सी वोटर सर्वे के मुताबिक, यूपी में सबसे ज्यादा वोट भाजपा को 41.8% मिल सकता है। वहीं सपा को 30.2%, बसपा को 15.7%, कांग्रेस को 5.1% और अन्य को 7.2% वोट मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा को साल 2017 की तुलना में 0.4% वोट बढ़कर मिल सकता है। वहीं सपा का 6.6% वोट साल 2017 की तुलना में बढ़ सकता है। बसपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत साल 2017 की तुलना में कम हो रहा है।

यूपी में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान, लेकिन सत्ता में वापसी 
सी वोटर के मुताबिक, यूपी में भाजपा को 262, सपा को 113, बसपा को 14, कांग्रेस को 5 और अन्य के खाते में 8 सीट आती दिख रही है। यहां भाजपा को 62 सीटों को नुकसान होता दिख रहा है। वहीं सपा 65 सीट प्लस में है। बसपा को 5, कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी प्रदेश में भाजपा की सबसे ज्यादा आ सकती है।


2- उत्तराखंड: भाजपा 44-48, कांग्रेस 19-33 और आप को 0-4 सीट 
उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 44-48, कांग्रेस 19-33, आप 0-4 और अन्य के खाते में 0-2 सीट आ सकती है। 

भाजपा-कांग्रेस के वोट आम आदमी पार्टी के पास जाते दिख रहे हैं 
सी वोटर सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 43.1% वोट मिल सकता है। ये साल 2017 की तुलना में 3.4% कम है। वहीं कांग्रेस को 32.6% वोट मिलता दिख रहा है। ये साल 2017 की तुलना में 0.9% कम है। आप यहां पर पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। उसे 14.6% वोट मिल सकता है। 
 
11 सीटों के नुकसान के साथ भाजपा के पास सबसे ज्यादा सीट
सीटों की बात करें तो सी वोटर में भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हो रहा है। लेकिन फिर भी उसके पास सबसे ज्यादा 46 सीट आ सकती है। साल 2017 में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 21 सीट जीत सकती है। उसे 10 सीटों का फायदा हो रहा है। आप 2 सीट जीत सकती है। 

यूपी की तरह उत्तराखंड में भी मोदी से 59% लोग संतुष्ट
उत्तराखंड में भी मोदी का क्रेज देखने को मिला। यहां 46% लोग मोदी से बहुत संतुष्ट और 13% लोग संतुष्ट दिखे। वहीं 39% लोगों ने कहा कि वे पीएम मोदी से संतुष्ट नहीं है। लोकप्रियता के मामले में हरीश रावत को 30% लोग पसंद कर रहे हैं। पुष्कर धामी को 22%,अनिल बलूनी को 19%, खंडूरी को 4% और सतपाल महाराज को 3% लोग पसंद कर रहे हैं।


3- गोवा :  भाजपा का वोट 6.9% बढ़ा, कांग्रेस को 13% का घाटा 
गोवा में भी सी वोटर ने बताया कि यहां भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिल सकते हैं। यहां भाजपा को 39.4% वोट मिल सकते हैं। जो साल 2017 की तुलना में 6.9% ज्यादा है। वहीं कांग्रेस का वोट 13% घट रहा है। उसे 15.4% वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं आप को 22.2% वोट मिल सकते हैं। 

भाजपा को सबसे ज्यादा 24 सीट मिल सकती है, कांग्रेस को 5
सर्वे के मुताबिक, गोवा में भाजपा को 24, कांग्रेस को 5, आप को 6 और अन्य को 5 सीट मिलती दिख रही है। यहां भाजपा को 11 सीटों का फायदा हो रहा है। वहीं कांग्रेस की 12 सीट कम हो रही है। भाजपा 22-26 सीट, कांग्रेस को 3-7 और आप को 4-8 सीट मिलती दिख रही है। 


4- मणिपुर : भाजपा का वोट बढ़ा, कांग्रेस को घाटा
मणिपुर में भी भाजपा को ही सबसे ज्यादा 40.5% वोट मिल रहे हैं। ये साल 2017 की तुलना में 4.2% ज्यादा है। वहीं कांग्रेस को 0.6% के घाटे के साथ 34.5% और NPF को 7% वोट मिल सकते हैं। 

मणिपुर: भाजपा को 2017 की तुलना में 13 सीट ज्यादा
सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को साल 2017 की तुलना में 13 सीटों का फायदा हो रहा है। उसे 34 सीट मिल रही है। वहीं कांग्रेस को 8 सीटों का घाटा। उसे 20 सीट मिल सकती है। NPF को फिर से 4 सीट ही मिल रही है। रेंज की बात की जाए तो भाजपा 32-36, कांग्रेस को 18-22, और NPF को 2-6 सीट मिल सकती है।


5- पंजाब: कांग्रेस को 9.7% वोट का घाटा, आप को सबसे ज्यादा वोट
पंजाब में सर्वे के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिल सकते हैं। उसे पिछले साल की तुलना में 11.4% ज्यादा वोट के साथ 35.1% वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 7.3% वोट मिल सकता है। ये साल 2017 की तुलना में 1.9% ज्यादा है। वहीं कांग्रेस को 9.7% वोट का घाटा हो रहा है। उसे 28.8% वोट ही मिल रहे हैं। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है
सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पंजाब में 55 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे आगे होगी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस 42 सीटों के साथ आगे होगी। तीसरे पर SAD को 20 मिल सकती है। रेंज की बात करें तो भाजपा को 0-1 सीट मिल सकती है।

यह भी पढ़ें...

Asianet News Mood of Voters Survey: यूपी चुनाव में रामलला का मंदिर मुद्दा होगा या नहीं, जानिए..

Asianet News Mood of Voters Survey: LAW&ORDER पर योगी, अखिलेश-माया...जानें जनता किसे मानती है नायक

Asianet News Mood of Voters Survey: गोरक्ष क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अवध बोला- महंगाई में फेल हो गई योगी सरकार

Asianet News Mood of Voters Survey: बोले लोग-सबसे अधिक महंगाई डायन ने डाला प्रभाव, कोविड हैंडलिंग उसके बाद

Asianet News Mood of Voters Survey: 48% वोटर्स ने कहा- योगी वन्स मोर, जानिए अखिलेश कहां...

Asianet News Mood of Voters Survey: ब्राह्मण-गैर यादव ओबीसी ये लोग किस पार्टी की ओर करेंगे रुख, जानें...

Asianet News Mood of Voters Survey:: कृषि बिल अच्छा या खराब- यूपी वालों का SHOCKING जवाब

Asianet News Mood of Voters Survey: BJP-SP-BSP...यूपी 2022 चुनाव में किसको मेंडेट-VIDEO

Share this article
click me!