रामेश्‍वरम कैफे में हर महीने होती है 4.5 करोड़ की कमाई, मार्केट वैल्यू 18,800 करोड़, जानें क्या है कलाम से नाता

Published : Mar 02, 2024, 02:58 PM ISTUpdated : Mar 02, 2024, 03:00 PM IST
Rameshwaram Cafe

सार

बेंगलुरु का प्रसिद्ध रामेश्‍वरम कैफे बम धमाका होने के चलते चर्चा में है। यह कैफे सुबह 6:30 बजे से रात 1 बजे तक खुलता है। यहां एक महीने में 4.5 करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

बेंगलुरु। ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड के लिए प्रसिद्ध बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में शुक्रवार को बम धमाका हुआ, जिससे 10 लोग घायल हो गए। यह कैफे डोसा पसंद करने वालों के लिए बेंगलुरु में आइकॉनिक स्पॉट है। इस कैफे से हर महीने करीब 4.5 करोड़ रुपए कमाई होती है। वहीं, रामेश्‍वरम कैफे चेन की मार्केट वैन्यू की बात करें तो यह करीब 18 हजार करोड़ रुपए हैं।

रामेश्‍वरम कैफे से दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का खास नाता है। अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्‍वरम में हुआ था। इस कैफे का नाम अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि के रूप में रामेश्‍वरम कैफे रखा गया है। इसकी स्थापना राघवेंद्र राव और दिव्या राघवेंद्र राव ने की थी।

सुबह 6:30 से रात 1 बजे तक खुलता है रामेश्‍वरम कैफे

रामेश्‍वरम कैफे में शुद्ध शाकाहारी खाना मिलता है। यहां लोगों को सुबह 6:30 बजे से खाना मिलना शुरू होता है जो रात 1 बजे तक चलता है। इस दौरान खाना खाने वालों की भीड़ कभी कम नहीं होती। इस कैफे में हर महीने करीब 4.5 करोड़ रुपए का टर्नओवर होता है। कैफे द्वारा रोज करीब 7,500 बिल प्रॉसेस किए जाते हैं। कारोबार में ग्रॉस मार्जिंग करीब 70 फीसदी है।

बी2बी स्टार्टअप उड़ान के सह-संस्थापक सुजीत कुमार ने जेरोधा के सीईओ निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कैफे की सफलता के बारे में बताया था। सुजीत कुमार ने कहा था कि स्टोर मुश्किल से 10 गुणा 10 या 10 गुणा 15 वर्ग फुट का है। यहां हर महीने 4.5 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। एक साल में लगभग 50 करोड़ रुपए आमदनी होती है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु पुलिस ने रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, कड़ाई से की जा रही पूछताछ

18 हजार करोड़ रुपए है रामेश्‍वरम कैफे चेन की मार्केट वैल्यू

रामेश्‍वरम कैफे चेन की मार्केट वैल्यू करीब 18,800 करोड़ रुपए है। इस चेन की फ्रेंचाइजी की कीमत 10-15 लाख रुपए है। इसमें फ्रेंचाइजी फीस 2-3 लाख रुपए है। रामेश्‍वरम कैफे को इसके खाने की क्वालिटी दूसरों से अलग करती है। संस्थापक इस बात पर जोर देते हैं कि उनके हर व्यंजन में दक्षिण भारतीय व्यंजनों की असली झलक होनी चाहिए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?