भारत-नेपाल रिश्तों को मिली 'भारत गौरव' ट्रेन की रफ़्तार

Published : Sep 21, 2024, 10:59 AM IST
भारत-नेपाल रिश्तों को मिली 'भारत गौरव' ट्रेन की रफ़्तार

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत से नेपाल के लिए बहुप्रतीक्षित भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष ट्रेन यात्रा अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ, पशुपतिनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी।

नई दिल्ली: भारत से नेपाल के लिए बहुप्रतीक्षित भारत गौरव ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ, पशुपतिनाथ जैसे धार्मिक स्थलों को इस यात्रा पैकेज में शामिल किया गया है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन यात्रा भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को जानने में सहायक होगी। ट्रेन को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। 

मंत्री ने कहा कि भारत गौरव ट्रेनों के माध्यम से रेलवे के जरिए भारतीय संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिल रहा है। इस नई ट्रेन यात्रा के जरिए पर्यटक भारत और नेपाल की सर्वोत्तम सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा ठहरने और यात्रा की सभी व्यवस्था की जाएगी। भारतीय रेलवे के नेतृत्व में श्री रामायण यात्रा, श्री जगन्नाथ यात्रा, बुद्ध यात्रा, महावीर यात्रा, गुरुकृपा यात्रा, ज्योतिर्लिंग भक्ति यात्रा, अम्बेडकर यात्रा, चार धाम यात्रा, पुण्य काशी यात्रा, पूर्वोत्तर भारत की खोज, उत्तर भारत यात्रा, दक्षिण भारत यात्रा पहले से ही संचालित की जा रही हैं। 

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, केंद्र सरकार ने 2021 नवंबर में 'देखो अपना देश' योजना के तहत भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत की थी।  जनवरी 2022 में, भारतीय रेलवे की पहली भारत गौरव ट्रेन का उद्घाटन किया गया था। यह ट्रेन तमिलनाडु के कोयम्बटूर उत्तर रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के साईंनगर शिरडी के लिए रवाना हुई थी।

आईआरसीटीसी की भारत टूरिस्ट ट्रेन में स्लीपर (नॉन एसी), एसी 3 टियर, एसी 2 टियर कोच हैं। ट्रेन से उतरकर पर्यटन केंद्र तक यात्रा की सुविधा, ठहरने, भोजन, चिकित्सा सहायता, यात्रा बीमा सभी कुछ इस पैकेज का हिस्सा हैं। नेपाल यात्रा के खर्च सहित अन्य जानकारियां बाद में रेलवे द्वारा दी जाएंगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कश्मीर विवाद, गैस महंगाई से UN की ‘डरावनी’ चेतावनी तक, जानें 10 ताजा खबरें
2 Minute Viral Video Scam: मात्र 2 मिनट का ये वीडियो उड़ा सकता है आपका पूरा बैंक बैलेंस, तुरंत करें ये 4 काम