
पश्चिम बंगाल। बंगाल में अराजकता हावी होती जा रही है। शनिवार रात भाजपा की कस्बा मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार पर कथित टीएमसी सरकार के गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में उनको गंभीर चोट लगी हैं। उनके सिर से काफी खून भी बहा है। घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने रोष जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। अराजकता हावी होती जा रही है।
भाजपा नेता ने ट्वीट कर ममता सरकार पर निशाना साधा
भाजपा नेता ने कहा है कि पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां कोई भी महिला सुरक्षित नहीं रह सकती है। भाजपा के दक्षिण कोलकाता में कस्बा मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार पर कथित टीएमसी के गुंडों ने हमला बोल दिया। वारदात में वह बुरी तरह से घायल हुई हैं। मालवीय ने अपने ट्वीट में कहा कि बंगाल की गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी खुद एक बड़ी आपदा हैं। मालवीय ने ये भी लिखा कि यदि कोलकाता शहर में कोई सुरक्षित नहीं तो संदेशखाली में हालात कैसे होंगे। बंगाल की जनता इस अत्याचार का जवाब इस बार ममता सरकार को जरूर देगी।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.