देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर क्या है मोदी की गारंटी....पढ़ें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का संकल्प पत्र

Published : Apr 14, 2024, 01:42 PM IST
MODI IN WOMAN

सार

बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी घोषणा पत्र में विकसित भारत बनाने के सफर में देश की नारी शक्ति की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दिखाई है।

BJP का संकल्प पत्र।  देश के महिलाओं के हित के लिए बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कई सारी चीजों को शामिल किया है, जो नारी सशक्तिकरण के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है। हालांकि, पीएम मोदी के सरकार में बीते 10 सालों में कई तरह की योजनाएं महिलाओं के हित के लिए ला चुकी है, लेकिन इसके अलावा अगले 5 सालों और उसे आगे आने वाले कई सालों को ध्यान में रखते हुए जरूरी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने का काम किया है।

बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी घोषणा पत्र में विकसित भारत बनाने के सफर में देश की नारी शक्ति की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। नए कानूनी प्रावधानों और नीतियों के माध्यम से महिलाओं का गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करके उन्हें समान विकास के अवसर प्रदान करने की बात कही गई है।

पीएम मोदी का नारी सशक्तिकरण को लेकर योजना

  • तीन करोड़ लखपति दीदियां

बीजेपी ने एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब इसे  तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ने की बात

बीजेपी महिला SHG को कौशल और संसाधनों के माध्यम से आईटी. स्वास्थ्य, शिक्षा, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्रों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर प्रदान करेंगे।

  • महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे

हम महिला SHG को एक जिला-एक उत्पाद, एफपीओ, एकता मॉल. एक स्टेशन-एक उत्पाद जैसी योजनाएं एवं ओएनडीसी, GeM पोर्टल से जोड़कर उनके उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

  • कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं

भाजपा सरकार औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

  • खेल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएंगे

हाल के सालों में महिला खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए इससे जुड़े कार्यक्रमों और सुविधाओं का विस्तार करके महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।

  • महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करके महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है। अब हम महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित करेंगे।

  • महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा

एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास करेंगे। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर करेंगे।

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन

बीते कई सालों से लंबित नारी शक्ति वंदन अधिर्जियम विधेयक पारित किया है। इसे व्यवस्थित रूप से लागू करके लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करेंगे।

  • शक्ति डेस्क का विस्तार

पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की है। अब, हम शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इसका विस्तार करेंगे।

  • आपातकालीन हेल्पलाइन 112

इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास फैमली के लिए क्या है मोदी की गारंटी....पढ़ें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का संकल्प पत्र

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नई पीढ़ी का नया विमान, नई पहचान: 10 तस्वीरों में देखें Air India के VT-RNT में लग्जीरियस सुविधाएं
PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'