
बिलासपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने दिवाली अपने घर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मनाई। नड्डा आमतौर पर दिवाली अपने परिवार के साथ ही मनाते हैं। बता दें कि अगले साल 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नड्डा काफी व्यस्त हैं। इससे पहले हाल में हुए हुए 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के उपचुनाव(by-election) में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा और 1 लोकसभा की सीट पर कब्जा किया है। इसे लेकर भी नड्डा अब अलर्ट मोड में हैं।
अंधकार से उजाले की ओर बढ़ें
जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से दिवाली की पूजा-अर्चना की। नड्डा ने दिवाली के कुछ फोटोज twitter पर शेयर किए हैं। नड्डा ने लोगों को दिवाली बधाई देते हुए कहा कि वे कामना करते हैं कि दीपावली के अवसर पर सभी अंधकार से उजाले की ओर बढ़े। समाज में मंगलमय वातावरण और सबके घर में सुख व शांति के आगमन हो।
दिवाली घर आकर ही मनाते हैं
देश की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा बहुत व्यस्त रहते हैं। खासकर अगले साल यानी 2022 में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हैं। हाल के उपचुनाव ने भाजपा को अलर्ट किया है। 3 लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा की सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को घोषित किए गए थे। इनमें हिमाचल में भाजपा की साख गिरी है। यह नड्डा का गृह राज्य है। ऐसे में उनके ऊपर अगले चुनाव को लेकर अधिक दवाब है। ऐसे में समझा जा सकता है कि नड्डा इस समय कितने बिजी होंगे। बावजूद वे समय निकालकर दिवाली मनाने घर पहुंचे। नड्डा ने जो तस्वीरें twitter पर शेयर की हैं, उनमें एक में नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा भी कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। इस मौके पर नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा, उनके दोनों बेटे और बहू भी नजर आईं।
यह भी पढ़ें
PM Modi पहुंचे Naushera, भारतीय सीमा पर जवानों के साथ मनाई Diwali, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
Diwali 2021 : देखिए Ayodhya की भव्यता, स्वर्ग से सुंदर नगरी में आस्था, भक्ति भावना का अनूठा संगम
Modi Kedarnath Visit: दिवाली पर यूं जगमगाता रहा हिमालय की खूबसूरत गोद में बसा प्राचीन केदारनाथ मंदिर
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.