कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब चारधाम श्राइन बोर्ड करेगा केदारनाथ समेत 50 से ज्यादा मंदिरों का संचालन

Published : Nov 28, 2019, 08:07 AM IST
कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब चारधाम श्राइन बोर्ड करेगा केदारनाथ समेत 50 से ज्यादा मंदिरों का संचालन

सार

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारधाम सहित प्रदेश के 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के संचालन के लिये चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को अपनी मंजूरी दे दी ।

देहरादून. उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारधाम सहित प्रदेश के 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के संचालन के लिये चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को अपनी मंजूरी दे दी । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के अतिरिक्त उत्तराखंड में मौजूद 47 अन्य मंदिर भी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आएंगे ।

साल में एक बार होगी बैठक 

बोर्ड के गठन के प्रावधान वाले उत्तराखंड चारधाम श्राइन बोर्ड प्रबंधन अधिनियम, 2019 को मंजूरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गयी। वैष्णोदेवी और तिरूपति बालाजी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर गठित किये जाने वाले चारधाम बोर्ड को अनिवार्य रूप से वर्ष में कम से कम एक बार बैठक करनी होगी । बोर्ड का कार्य मंदिरों की मरम्मत और तीर्थ पुरोहितों के हकों को संरक्षित रखते हुए उसके संचालन के लिये जरूरी कदम उठायेगा ।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन है वेंडर विक्रम कुमार? जिसकी झालमुरी खाकर PM मोदी ने बना दिया लेकल से नेशनल सेंसेशन,Video
Top 10 Morning News: बस हादसा, रिफाइनरी आग और IMF झटका-21 अप्रैल 2026 की 10 बड़ी खबरें