Published : Jul 14, 2023, 03:32 PM ISTUpdated : Jul 14, 2023, 03:48 PM IST
Chandrayaan 3 Launching: चंद्रयान-3 मिशन 3.84 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की यात्रा के लिए निकल चुका है। 14 जुलाई को 2.35 बजे मिशन को लॉन्च किया गया। चंद्रयान को धरती से चांद तक पहुंचने में 42 दिन लगेंगे। 10 फोटो में देखते हैं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग?
14 जुलाई को ठीक दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को बाहुबली रॉकेट GSLV लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) से लॉन्च किया गया।
210
लॉन्च के करीब 16 मिनट बाद प्रपल्शन मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया। इस दौरान इसरो कंट्रोल रूम में मौजूद वैज्ञानिक और दर्शक खुशी से झूम उठे।
310
LVM-3 M4 रॉकेट से चंद्रयान 180 किलोमीटर की ऊंचाई पर अलग हो गया। अब आगे की यात्रा चंद्रयान-3 खुद करेगा। रॉकेट ने सिर्फ 16 मिनट 15 सेकंड में चंद्रयान को अंतरिक्ष में छोड़ दिया।
410
बता दें कि 43.5 मीटर ऊंचे 'बाहुबली' रॉकेट से लॉन्च होने के बाद अब चंद्रयान अगले 42 दिन तक अंतरिक्ष में यात्रा करके चांद तक पहुंचेगा।
510
ISRO के वैज्ञानिकों ने करीब 2 बजकर 50 मिनट पर रॉकेट से चंद्रयान उपग्रह के अलग होने का ऐलान किया। इसके साथ ही चंद्रयान को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
610
चंद्रयान-3 चंद्रमा की बाहरी कक्षा में 5 अगस्त के आसपास प्रवेश करेगा। चंद्रयान-3 में स्वदेशी प्रपल्शन मॉड्यूल लगाया गया है। इसकी मदद से लैंडर और रोवर चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर तक पहुंचेंगे।
710
लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर चांद की सतह पर भ्रमण शुरू करेगा। इस दौरान ये चांद की मिट्टी, पर्यावरण और वहां पानी से संबंधित जानकारी देगा।
810
बता दें कि इस बार लैंडर के इंजन चंद्रयान-2 मिशन से ज्यादा पावरफुल हैं। लैंडर किसी भी गलती को महज 96 मिली सेकंड में सुधार सकेगा।
910
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर मौजूद थे। उनके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी मौजूद थे।
1010
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने इसरो के बाहर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।