दुल्हन ने 12 साल में की 5 शादी, पति से गिफ्ट मिलना बंद होते ही वो अपने असली रूप में आ जाती थी...

Published : Dec 03, 2022, 11:00 AM ISTUpdated : Dec 03, 2022, 01:52 PM IST
दुल्हन ने 12 साल में की 5 शादी, पति से गिफ्ट मिलना बंद होते ही वो अपने असली रूप में आ जाती थी...

सार

तमिलनाडु पुलिस ने अबिनया नाम की एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने 12 साल में 5 शादी की। वह सोने के गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती थी। उसने कई बार अपना नाम बदला।

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस ने अबिनया नाम की एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके लिए विवाह करना किसी पेशे जैसा है। वह अपने जाल में फंसाकर मर्दों से विवाह करती और उन्हें लूटकर फरार हो जाती। 12 साल में 32 साल की अबिनया ने पांच शादी की। वह अपने पतियों को गिफ्ट मिलना बंद होते ही छोड़ देती थी और गिफ्ट में मिले सोने के गहने और कैश लेकर भाग जाती थी। 

पांचवे पति को छोड़कर भागने पर पुलिस ने अबिनया को गिरफ्तार कर लिया। वह मदुरै की रहने वाली है। शुक्रवार को उसे ताम्बरम में गिरफ्तार किया गया। अबिनया के दूसरे पति सेंथिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। वह अबिनया के साथ लूट की शामिल रहता था। 

मर्दों को ब्लैकमेल करती थी अबिनया 
जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि अबिनया ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर 32 सीम कार्ड लिया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी। वह पुरुषों को ब्लैकमेल करने के लिए उन्हें अंतरंग मैसेज भेजने का लालच देती थी।

अबिनया ने खुद को बताया था अनाथ
अबिनया ने अगस्त में ताम्बरम में नटराजन से पांचवी शादी की थी। नटराजन रंगनाथपुरम का रहने वाला है। ताम्बरम में अबिनया और नटराजन एक बेकरी में साथ काम करते थे। अबिनया ने नटराजन को बताया था कि वह अनाथ है। शादी एक मंदिर में हुई थी। नटराजन के माता-पिता ने विवाह की पूरी व्यवस्था की थी। विवाह के बाद नटराजन एक अलग घर में अबिनया के साथ रहने लगा था। दिवाली से पहले नटराजन दर्जी की दुकान पर नए कपड़े लेने गया इसी दौरान अबिनया 17 तोला सोना के गहने और 20 हजार रुपए नकद लेकर भाग गई। नटराजन ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और शुक्रवार को अबिनया को पकड़ लिया। 

पहली शादी के बाद पति और बच्चे को छोड़ हो गई थी फरार
पूछताछ के दौरान अबिनया ने पुलिस को बताया कि 2011 में उसकी शादी विजय नाम के लड़के से हुई थी। उससे उसे एक बच्चा हुआ था। 2013 में वह पति और बच्चे को छोड़ दिया और 10 तोला सोना के गहने लेकर घर से भाग गई। इसके बाद उसने सेंथिल कुमार से शादी की। वह चेन्नई आ गई और अपना नाम बदलकर कयालवेली रख लिया। उसने 2020 में ऑटो ड्राइवर पन्नीरसेल्वम से शादी की। छह महीने में उसने पन्नीरसेल्वम को छोड़ दिया और दूसरे आदमी के साथ विवाह कर लिया। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर अबिनया रख लिया। वह ताम्बरम में एक बेकरी में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात नटराजन से हुई। 

यह भी पढ़ें- लोगों ने क्या-क्या गंदा नहीं बोला, मगर इन ट्रांसजेंडर ने सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बनकर इतिहास ही रच दिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अबिनया अपने पतियों को बहला-फुसलाकर सोने के गहने मांगती थी। जब उसे लगता था कि अब और गहने या कीमती गिफ्ट नहीं मिलेंगे तो वह पति को छोड़ देती थी। अबिनया और सेंथिल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से चार तोला सोने के गहने बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- हाई टेक्नोलॉजी वाले ड्रोन्स के जरिये ड्रग्स से लेकर हथियार तक बॉर्डर पार भेज रहा पाकिस्तान, पढ़िए बड़ी खबर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?