
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के बाद बड़े बदलाव का ऐलान किया है। पार्टी ने स्टेट प्रेसिडेंट को बदलते हुए के.सुधाकरन को केरल कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। केरल कांग्रेस चीफ बनाए जाने के बाद के.सुधाकरन ने कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए वह संगठन के सभी नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
कौन हैं के.सुधाकरन
केरल कांग्रेस के नए चीफ के.सुधाकरन राज्य के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद हैं।
पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी ने के.सुरेश, पीटी थाॅमस, टी.सिद्धिकी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.