Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी भी गुरुवार को ज्वाइन करेंगी यात्रा, जानिए कब शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Published : Oct 02, 2022, 08:30 PM ISTUpdated : Oct 02, 2022, 08:45 PM IST
Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी भी गुरुवार को ज्वाइन करेंगी यात्रा, जानिए कब शामिल होंगी प्रियंका गांधी

सार

भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है। 19 दिनों तक केरल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 1 अक्टूबर को यात्रा ने कर्नाटक में प्रवेश किया। राहुल गांधी व अन्य यात्री पैदल ही 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। 

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की अगुवाई में निकल चुका है। कर्नाटक में सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल होकर शुरूआत करेंगी। स्वास्थ्य कारणों से वह इस यात्रा में शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सकीं थीं। वह चेकअप के लिए विदेश गई थीं। उधर, सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने के अगले दिन प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचने और शामिल होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

दो दिन कर्नाटक के कूर्ग में रहने के बाद जाएंगी यात्रा में

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक पहुंच रही हैं। वह दो दिनों तक कूर्ग जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। यहां के बाद वह गुरुवार को यात्रा में शामिल होने के लिए मांड्या जिला जाएंगी। माना जा रहा है कि मांड्या जिला में वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। 

जनता तक पहुंचने के लिए भारत जोड़ो यात्रा ही एकमात्र विकल्प

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कहा कि जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास 'भारत जोड़ो यात्रा' ही एकमात्र विकल्प है क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच बंद हैं। मीडिया से लेकर अभिव्यक्ति के हर प्लेटफार्म पर पूरा सरकारी नियंत्रण है। संसद में हमारे माइक बंद हैं, विधानसभाओं को काम करने की अनुमति नहीं है और विपक्ष को परेशान किया जाता है। इस स्थिति में, हमारे पास एकमात्र विकल्प 'भारत जोड़ो यात्रा' ही है। राहुल गांधी ने कहा कि कोई ताकत इस यात्रा को नहीं रोक सकती है। यह 'भारत का मार्च' और इस यात्रा में भारत के लोग शामिल हैं।

150 दिनों में साढ़े तीन हजार किमी से अधिक दूरी तय करेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 10 सितंबर को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा 19 दिनों की अवधि में सात जिलों को छूते हुए 450 किमी की दूरी तय करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी है। तमिलनाडु और केरल के बाद यह यात्रा केरल के बाद 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश की। शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश करने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' 21 दिनों तक 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भाजपा शासित राज्य से होकर गुजरेगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। वह यात्रियों के साथ पैदल चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किए गए शिफ्ट, पहुंच रहे अखिलेश

दिल्ली में जंगलराज: युवक की चाकूओं से गोदकर कर दी सरेआम हत्या, मूकदर्शक बने रहे लोग, लाश उठाने पहुंची पुलिस

'साहब' ने अपने लिए खरीदी अवैध तरीके से 29 गाड़ियां, HC की तल्ख टिप्पणी-देश में घोटालों से बड़ा है जांच घोटाला

भारत के साफ-सुथरा शहरों में इंदौर की बादशाहत बरकरार, नवी मुंबई ने बनाई जगह, वाराणसी-कन्नौज ने रखा यूपी का मान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video