मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट, अगले 24 घंटे बेहद अहम

Published : Oct 02, 2022, 06:22 PM ISTUpdated : Oct 02, 2022, 11:37 PM IST
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट, अगले 24 घंटे बेहद अहम

सार

82 वर्षीय समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा देश के तमाम नेता मुलायम सिंह यादव का हालचाल फोन पर ले चुके हैं।

Mulayam Singh Yadav health updates: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 सितंबर को उनको गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। रविवार को उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताए जाने के बाद परिवार के सदस्य गुरुग्राम पहुंच चुके हैं। शिवपाल यादव पहले से ही अस्पताल में मौजूद थे। देर शाम तक परिवार को अन्य सदस्य भी पहुंच गए थे। अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी व पूरा परिवार दिल्ली पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी आदि ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना है। शिवपाल यादव ने अस्पताल से बाहर आकर बताया कि नेताजी के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। 

26 सितंबर से चल रहा है इलाज

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का इलाज ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की देखरेख में चल रहा है। उनका 26 सितंबर से अस्पताल में इलाज चल रहा है। सपा नेता को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नेताजी का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनको आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सपा के पुरोधा मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हम सभी मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति से चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अखिलेश यादव पहुंचे

82 वर्षीय समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए और शाम को गुरुग्राम पहुंच गए। वह पत्नी डिंपल व बेटे के साथ अस्पताल में थे। चाचा शिवपाल यादव पहले ही पहुंच चुके थे।

मैनपुरी से सांसद हैं मुलायम सिंह यादव

नेताजी के नाम से अपने लोगों में लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। यूपी के कद्दावर समाजवादी नेता प्रदेश की बागड़ोर कई बार संभाल चुके हैं। वह पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री 1989 में बने थे। श्री यादव ने 1993 में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीसरी बार 2003 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला था। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दूसरी पत्नी का इसी साल हुआ था निधन

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं। जबकि साधना गुप्ता, प्रतीक यादव की मां थीं।

यह भी पढ़ें:

'साहब' ने अपने लिए खरीदी अवैध तरीके से 29 गाड़ियां, HC की तल्ख टिप्पणी-देश में घोटालों से बड़ा है जांच घोटाला

भारत के साफ-सुथरा शहरों में इंदौर की बादशाहत बरकरार, नवी मुंबई ने बनाई जगह, वाराणसी-कन्नौज ने रखा यूपी का मान

वंदे भारत ट्रेन: महाराष्ट्र-गुजरात की राजधानियों के बीच रोज दौड़ेगी, पहले ही दिन 96% सीटें बुक, जानिए किराया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है