देश में कोरोनाः अब तक 1326 मौतें, 40 हजार से अधिक मरीज; दिल्ली CRPF हेडक्वार्टर सील, 40 अफसर क्वारंटाइन

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 790, दिल्ली में 384, गुजरात में 333 समेत कुल 2437 नए केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक 1323 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार 828 लोग ठीक भी हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 3, 2020 2:54 AM IST / Updated: May 04 2020, 08:47 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, आज रविवार को राजस्थान में 60 तो आंध्र प्रदेश में 58 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि राजस्थान में 3 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 790, दिल्ली में 384, गुजरात में 333, उत्तरप्रदेश में 159, पंजाब में 187, राजस्थान में 106, मध्यप्रदेश में 73 समेत रिकॉर्ड 2437 नए केस सामने आए हैं। यह संख्या लगातार दूसरे दिन 2400 से ज्यादा है। शुक्रवार को एक दिन में 2411 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 1326 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार 966 लोग ठीक भी हुए हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों के ठीक होने में तेजी आई है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1061 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। रिकवरी रेट बढ़कर 26.65% हो गई। अभी कुल संक्रमित 37 हजार 776 हैं। 26 हजार 535 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 18 ठीक हो चुके हैं और 1223 की मौत हुई।

महाराष्ट्र से पंजाब लौटे 337 श्रद्धालु पॉजिटिव, गुजरात में पुलिस पर हमला

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हजूर साहिब गुरुद्वारे से पंजाब लौटे 337 श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में नांदेड़ से 4046 श्रद्धालु लौटे हैं। इनमें से अभी 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जांच की गई है। वहीं, गुजरात के दाहोद में पुलिस पर कथित रूप से प्रवासी मजदूरों ने पथराव किया। इसमें कुछ सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, जिले के एसपी का कहना है कि पथराव कुछ असामाजिक तत्वों ने किया। करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

देश में अबतक 10 लाख लोगों की हुई जांच 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि कल हमने 10 लाख टेस्ट के आंकड़े को पार किया और एक दिन में 74,000 के करीब टेस्ट किए। देश में 319 ज़िले ऐसे हैं जो बीमारी से प्रभावित नहीं है। 130 ज़िले हॉटस्पॉट हैं,284ज़िले नॉन-हॉटस्पॉट हैं। हमने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन,पेरासिटामोल जैसी दवाई दुनिया के 99देशों को सप्लाई की है। 

सीआरपीएफ के 40 अधिकारियों को किया गया क्वारंटाइन 

CRPF के एक शीर्ष अधिकारी के एक स्टाफ के COVID-19 पॉजिटिव आने के बाद, दिल्ली में CRPF मुख्यालय को अगले आदेश तक सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया। CRPF के कुल 40 अधिकारियों और कर्मचारियों सहित एक विशेष महानिदेशक रैंक के अधिकारी, उप महानिरीक्षक को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

लोकपाल सदस्य जस्टिस त्रिपाठी की मौत 

कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई। उनकी उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी बेटी और कुक भी संक्रमित थे, जो कि अब ठीक हो चुके हैं। 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र- कोरोना के संक्रमण से महाराष्ट्र बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 12296 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 790 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर तैनात 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। राज्य में शनिवार को 36 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद यहां अब तक 521 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 2000 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

मध्यप्रदेश- यहां पिछले 24 घंटे में 73 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2788 हो गई है। जबकि अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में शनिवार को 6 मरीजों की मौत हुई है। यहां अभी तक कोरोना के शिकार 622 लोग ठीक हो चुके हैं। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकार मजदूरों को वापस ला रहे अब तक 40 हजार मजदूर वापस आ चुके हैं। जबकि 6 राज्यों में फंसे एक लाख छह हजार मजदूरों को वह ट्रेन के जरिए वापस लाएगी।

दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा 3738 तक पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 384 नए केस आए हैं। शनिवार को यहां 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। हालांकि अब तक 1256 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2832 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 54 नए केस सामने आए हैं। राज्य में शनिवार को 4 संक्रमितों की मौत भी हुई है। जयपुर में जान गंवाने वाले मरीजों में एक 18 दिन का बच्चा भी है। यह राज्य में इस बीमारी से मरने वाला सबसे कम उम्र का मरीज है।

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमण का केस बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 159 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2487 हो गई है। जबकि अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र1229697752000521
दिल्ली41222802125664
मध्यप्रदेश27882015622151
तमिलनाडु27571387134129
राजस्थान28321468129371
गुजरात50543896896262
उत्तर प्रदेश2487174669843
तेलंगाना106153349929
आंध्र प्रदेश1583106248833
केरल5009640004
कर्नाटक60629828225
जम्मू-कश्मीर66640425408
पश्चिम बंगाल79560813948
हरियाणा42117424205
पंजाब77264011620
बिहार48536411704
ओडिशा1621055601
उत्तराखंड60203901
हिमाचल प्रदेश40023302
छत्तीसगढ़430736-
असम43093301
झारखंड115902203
चंडीगढ़957619-
लद्दाख422517-
अंडमान निकोबार 330726-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी120705-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा040202-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL40,02427,72810,9661,326

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!