देश में कोरोनाः संक्रमण से बीएसएफ के 2 जवानों की मौत, अमित शाह ने जताया दुख, तमिलनाडु में 771 नए मरीज

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हजार 987 हो गई है। जबकि 1785 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3582 नए केस सामने आए हैं और 91 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 15 हजार 331 मरीज ठीक हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2020 2:25 AM IST / Updated: May 07 2020, 06:18 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक 52 हजार 987 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 1785 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 15 हजार 331 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3582 नए केस सामने आए हैं। जबकि 91 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

बीएसएफ के 2 जवानों की मौत

Latest Videos

कोरोना से बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई, जिसपर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 49 हजार 391 हैं। 33 हजार 514 का इलाज चल रहा है। 14 हजार 182 ठीक हो चुके हैं और 1694 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।

24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1233 नए केस 

महाराष्ट्र में 1233, गुजरात में 380, तमिलनाडु में 771, राजस्थान में 159, मध्यप्रदेश में 89, उत्तरप्रदेश में 118, आंध्र प्रदेश 60, पंजाब 75, प.बंगाल 112, तेलंगाना 11,  जम्मू-कश्मीर 34, कर्नाटक 20, हरियाणा 46, बिहार 7, ओडिशा 8, झारखंड 2, चंडीगढ़ 5, त्रिपुरा 22, असम और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मामले समेत 3154 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 758 हो गई है। जबकि अब तक 651 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बुधवार को 1233 संक्रमित मिले हैं। इसमें मुंबई में अकेल 769 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मुंबई में मरीजों की संख्या 10 हजार 714 हो गई है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3318 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 89 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि अब तक 1099 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक संक्रमण के शिकार 185 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने बुधवार को बताया कि 1984 गैस त्रासदी के उन पीड़ितों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया गया है, जो पहले गंभीर रूप से बीमार थे। अगर जांच में कोरोना संक्रमण दिखे तो इन्हें आइसोलेट भी किया जाएगा। भोपाल में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली- राज्य में पिछले 24 घंटे में 428 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5532 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजधानी के भारत नगर थाने के कॉन्स्टेबल अमित की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। अमित की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तरप्रदेश- बुधवार शाम 6 बजे तक यहां 118 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमित दो हजार 998 हो गए हैं। 1808 एक्टिव हैं। 1130 डिस्चार्ज किए जा सकते हैं। कुल 60 संक्रमितों की मौत हुई। जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र16758130133094651
दिल्ली55323925154265
मध्यप्रदेश313818541099185
तमिलनाडु48293278151635
राजस्थान33171485173993
गुजरात662547291500396
उत्तर प्रदेश29981808113060
तेलंगाना110743064829
आंध्र प्रदेश1777101272936
केरल5033046904
कर्नाटक69330935429
जम्मू-कश्मीर77544532208
पश्चिम बंगाल14561047265144
हरियाणा59432726007
पंजाब1526136413527
बिहार54235018804
ओडिशा1851226102
उत्तराखंड61213901
हिमाचल प्रदेश43033403
छत्तीसगढ़592336-
असम46103501
झारखंड127873703
चंडीगढ़1241022101
लद्दाख422517-
अंडमान निकोबार 330132-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी090306-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा424002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली0101--
TOTAL52,98735,86715,3311,785

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
इजरायल या ईरान? जानें दोनों देशों में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, किसके पास कितना हथियार?
क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
Pune Helicopter Crash: पुणे में उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर, जानें क्या है हादसे की वजह
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो