देश में कोरोनाः अब तक 27 हजार 890 मरीज, स्वास्थ्य मंत्री के OSD ऑफिस में तैनात जवान मिला संक्रमित

देश में मरीजों की संख्या 27 हजार 890 हो गई। पिछले 24 घंटे में 1607 नए केस सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230 केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 56 लोगों की मौत हुई है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 2:19 AM IST / Updated: Apr 27 2020, 10:06 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में मरीजों की संख्या 27 हजार 890 हो गई। पिछले 24 घंटे में 1607 नए केस सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230, मध्यप्रदेश में 145, राजस्थान में 102 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 56 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 881 हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम तक 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए। देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ऑफिस का जवान पॉजिटिव

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी का ऑफिस एम्स के टीचिंग ब्लॉक में है। कोरोना टेस्ट के लिए सभी के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित सुरक्षाकर्मी के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। ओएसडी समेत कई दूसरे कर्मचारियों को सेल्फ क्वारैंटाइन होने के लिए कहा गया है।

हॉट स्पॉट इलाके अब बन रहे नॉन हॉटस्पॉटः स्वास्थ्य मंत्री 

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में हॉट स्पॉट इलाके नॉन हॉट स्पॉट में तब्दील हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 283 जिलों में बीते 28 दिन में संक्रमण की स्थिति बताई। उनके मुताबिक, रविवार तक 64 जिलों में 7 दिन से, 48 जिलों में 14 दिन से, 33 जिलों में 21 दिन से, 18 जिलों में 28 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। 

साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव 

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके वकील ने दावा किया है। मुशर्रफ ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के कहने पर मौलाना साद ने टेस्टिंग कराई थी। मौलाना साद को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पेश होने का आदेश दिया है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र- यहां पिछले 24 घंटे में 440 संक्रमित मिले हैं। मुंबई में 324 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 5194 हो गई है। जबकि धाराबी, माहिम और दादर में दूसरे दिन कोई केस नहीं मिला। मुंबई में एक महीने में 100 गुना से ज्यादा केस बढ़े हैं। यहां 25 मार्च को 43 संक्रमित थे। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हजार 68 हो गई है। जबकि अब तक 342 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- पिछले 24 घंटे145 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में अब तक 1176 केस मिले, इनमें से 57 की मौत हुई है। भोपाल में मरीजों की संख्या 415 है और 9 संक्रमितों दम तोड़ चुके हैं। राहत की खबर यह है कि कुल 302 लोग ठीक भी हो गए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2090 हो गई है। जबकि अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थान- यहां रविवार को कोरोना संक्रमण के 102 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2185 हो गई है। जबकि यहां अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों ने दम तोड़ा है। 

उत्तरप्रदेश- प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 80 पॉजिटिव मरीज मिले। राज्य में 327 मरीज ठीक हुए हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1873 हो गई है। राज्य में कोरोना से संक्रमित 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद अस्पताल में सभी मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टाफ के बाकी लोगों के भी सैम्पल लिए गए हैं। बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के भी 29 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली एम्स की चौथी नर्स संक्रमित मिली। उसके दो बच्चे भी संक्रमित हो गए। एम्स का एक गार्ड भी पॉजिटिव मिला है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है। जबकि अब तक 54 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र806865381188342
दिल्ली2918198787754
मध्यप्रदेश20901685302103
तमिलनाडु1885841102024
राजस्थान2221154862944
गुजरात33012837313151
उत्तर प्रदेश1873151632730
तेलंगाना100166031625
आंध्र प्रदेश109783523131
केरल46912334204
कर्नाटक50330218219
जम्मू-कश्मीर52338013706
पश्चिम बंगाल64952410520
हरियाणा2969419903
पंजाब3222208418
बिहार2772195602
ओडिशा103673501
उत्तराखंड512526-
हिमाचल प्रदेश40162202
छत्तीसगढ़370532-
असम36082701
झारखंड82661303
चंडीगढ़361917-
लद्दाख200416-
अंडमान निकोबार 332211-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी080404-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL27,96420,5576,523884

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!