देश में कोरोनाः सशस्त्र सीमा बल के 8 जवान कोरोना संक्रमित, देश में कुल 42 से ज्यादा केस

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2676 नए केस सामने आए हैं और 68 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1391 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से संक्रमित 11 हजार 775 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 4, 2020 2:54 AM IST / Updated: May 04 2020, 06:36 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हजार 505 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2676 नए केस सामने आए हैं और 68 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1391 हो गई है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 42 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 28 हजार 76 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 887 ठीक हो चुके हैं और 1306 की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 2487 नए मरीज मिले और 83 मरीजों ने दम तोड़ा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 8 जवानों को दिल्ली में आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन जवानों को विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात किया गया था। एसएसबी में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13 हो गई है। 

Latest Videos

जामा मस्जिद के पास तैनात 25 बीएसएफ जवान संक्रमित 

दिल्ली में एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 427 संक्रमित मिले हैं। जामा मस्जिद के पास तैनात रहे बीएसएफ के 25 जवानों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में अब तक 42 और त्रिपुरा में 12 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का हाल 

मध्यप्रदेश- यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2837 हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 49 नए मरीज मिले हैं। जबकि 5 की जान गई है। राज्य में अबतक 156 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 798 लोग ठीक भी हो चुके हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में छूट देने के लिए प्लान तैयार किया है। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में पिछले 24 घंटे में 158 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2645 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि यहां अब तक 754 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 43 की मौत हो चुकी हैं। यहां सबसे ज्यादा 536 आगरा में हैं। शहर में 14 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र- यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 974 हो गई है। जबकि अब तक 548 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 678 नए केस सामने आए हैं। जबकि अब तक 2115 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां रविवार को 27 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी नागरिकों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जनता को यह लाभ महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत दिया जाएगा। पहले इस योजना के तहत राज्य की 85% आबादी आती थी। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2286 हो गई है। जबकि यहां अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 114 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 3 लोगों की जान गई है। हालांकि राहत की बात है कि यहां अब तक 1356 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राज्य सरकार लॉकडाउन के तीसरे चरण में जोन के हिसाब से आम लोगों को राहत दे रही है। 

दिल्ली-  यहां पिछले 24 घंटे में कुल 427 केस आए। कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए मरीज मिले हैं। गुड़गांव बॉर्डर से सटे कापसहेड़ा की बिल्डिंग में अब संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। यहां 19 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मिला था। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4549 हो गई है। जबकि अब तक 1362 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र12974103112115548
दिल्ली45493123136264
मध्यप्रदेश28371883798156
तमिलनाडु30231614137930
राजस्थान28861459135671
गुजरात542840961042290
उत्तर प्रदेश2645184875443
तेलंगाना108250854529
आंध्र प्रदेश1583106248833
केरल5009540104
कर्नाटक61429529325
जम्मू-कश्मीर70140628708
पश्चिम बंगाल92272115150
हरियाणा44219224505
पंजाब110296411721
बिहार51739611704
ओडिशा1621016001
उत्तराखंड60203901
हिमाचल प्रदेश40013402
छत्तीसगढ़572136-
असम43093301
झारखंड115852703
चंडीगढ़97771901
लद्दाख422517-
अंडमान निकोबार 330132-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी120606-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा161402-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL42,50529,33511,7751,391

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict