कोरोना अपडेट@20 April: 570 की मौत, 18 हजार के पार पहुंचे संक्रमण के मामले; करीब 3 हजार लोग हुए ठीक

देश में 18 हजार से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस के शिकार हो चुके हैं। जबकि अब तक 570 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 552, गुजरात में 367,  दिल्ली में 110, तमिलनाडु में 105 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 38 लोगों ने जान गंवाई हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 2:53 AM IST / Updated: Apr 20 2020, 08:08 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है।  देश में 18 हजार से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस के शिकार हो चुके हैं। जबकि अब तक 570 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 2969 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1580 नए केस सामने आए हैं। जबकि 38 लोगों ने जान गंवाई है। 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 552, गुजरात में 367,  दिल्ली में 110, तमिलनाडु में 105, राजस्थान में 80, आंध्रप्रदेश में 44,यूपी में 125, पश्चिम बंगाल में 23, हरियाणा में 14, बिहार में 7, झारखंड में 5, कर्नाटक में 6 और अंडमान-निकोबार में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

केरल में नाई की दुकानें खोलने का प्रस्ताव सरकार ने वापस लिया
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया, लॉकडाउन के दौरान नाई की दुकानें खोलने के लिए पहले निर्णय लिया गया था, लेकिन कई विशेषज्ञ इसके खिलाफ हैं। इसलिए, केरल सरकार इस फैसले को वापस ले रही है। राज्य सरकार और केंद्र के बीच कोई विवाद नहीं है। केरल केंद्र द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन कर रहा है। नाई की दुकानें नहीं खोली जाएंगी और रेस्तरां केवल ऑनलाइन डिलीवरी प्रदान करेंगे।

यूपी में मरीजों की संख्या एक हजार के पार

यूपी में कोरोना मरीजों की तादाद एक हजार के पार हुई तो प्रशासन ने सख्ती और बढ़ाने का फैसला किया। लखनऊ से लेकर गाजियाबाद और नोएडा तक लॉकडाउन में किसी भी तरह की रियायत की इजाजत नहीं होगी। यूपी में कोरोना मरीजों की कुल तादाद 1100 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 125 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में अब तक 17 मरीजों की जान जा चुकी है. यूपी में सबसे ज्यादा 240 केस आगरा में, लखनऊ में 165 और नोएडा में 95 केस सामने आए हैं। 

कोरोना फ्री स्टेट हुआ गोवा 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार शाम को कहा कि राज्य में फिलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। सावंत के मुताबिक, जो 7 केस थे वो सभी इलाज के बाद अब स्वस्थ हैं। इन्हें क्वैरेंटाइन किया गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, “मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि गोवा में इस वक्त तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। हमारे कोविड-19 हॉस्पिटल का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे यहां कुल सात मरीज थे। इनमें से छह विदेशी नागरिक थे। इन सभी का इलाज हो चुका है। इन सभी को फिलहाल क्वैरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। एक पेशेंट जो बचा था उसे भी यहां भेजा रहा है। गोवा ने जनता कर्फ्यु से आज तक काफी मेहनत की है। हमने हर जगह कोविड हॉस्पिटल और लैब बनाए। बॉर्डर सील किए। एक उपलब्धि यह है कि हमने पूरे राज्य में घर-घर जाकर सर्वे किया।

देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का हाल

महाराष्ट्रः  राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 552 नए मामले सामने आए हैं। जबि 12 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में सोमवार से औद्योगिक कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इन जिलों में कोरोना के केस कम हैं। राज्य में कृषि से जुड़े किसी भी काम को भी नहीं रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 66 हजार 896 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 95% निगेटिव आए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4200 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 223 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्लीः  स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि लोक नायक जयप्रकाश हाॅस्पिटल में रैपिड टेस्टिंग का ट्रायल पूरा हो गया है। अब लक्ष्य रखा गया है कि प्राप्त हुईं 42,000 टेस्टिंग किट का एक हफ्ते में इस्तेमाल कर लिया जाए। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 110 नए केस सामने आए हैं। जबकि 2 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2003 हो गई है। जबकि अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के 11 जिले हॉटस्पॉट हैं। सरकार ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। 

मध्यप्रदेशः इंदौर में रविवार को 45 साल के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। उनकी अस्पताल से छुट्‌टी होने वाली थी। यहां रविवार को पांच नए केस सामने आए। भाेपाल में घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1407 हो गई है। जबकि अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थानः राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 24 घंटे में 80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं। इनमें जोधपुर में 30, भरतपुर में 17, नागौर में 12, जयपुर में 7, सवाई माधोपुर में 4, बीकानेर, कोटा और झालावाड़ में 2-2, जबकि भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 1478 हो गई है। 

उत्तरप्रदेशः  राज्य में पिछले 24 घंटे में 125 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 1100 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। राज्य के 19 जिले मौजूदा समय में कोरोना से प्रभावित हैं। राज्य में लॉकडाउन में ग्रीन जोन एरिया में छूट दी गई है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के ऊपर छोड़ दिया है कि जिले कि स्थिति के अनुसार उसमें रियायत दी जाए। इसके साथ ही मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी क्रम में 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र42003470507223
दिल्ली2003166829045
मध्यप्रदेश1407120413172
तमिलनाडु1477105141115
राजस्थान1478125020523
गुजरात1743157510563
उत्तर प्रदेश110095612717
तेलंगाना85865118621
आंध्र प्रदेश6475656517
केरल40112927002
कर्नाटक39026311116
जम्मू-कश्मीर3542935605
पश्चिम बंगाल3102366212
हरियाणा25014310403
पंजाब2441913716
बिहार96524202
ओडिशा61362401
उत्तराखंड443311-
हिमाचल प्रदेश39211602
छत्तीसगढ़361125-
असम34161701
झारखंड4139-02
चंडीगढ़261313-
लद्दाख180414-
अंडमान निकोबार 150411-
मेघालय1110-01
गोवा07-07-
पुदुचेरी070601-
मणिपुर020101-
त्रिपुरा020101-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL17,30413,8912,854559

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

 

Share this article
click me!