कोरोना अपडेट@21 April: देश में 19 हजार से ज्यादा केस, 609 की मौत; महाराष्ट्र में 552 नए मामले आए

देश में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। अब तक देश में 19800 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 609 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 3563 लोग ठीक हो चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 1:58 AM IST / Updated: Apr 21 2020, 08:28 PM IST

नई दिल्ली. देश में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। अब तक देश में 19800 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 609 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 3563 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा 552 मामले महाराष्ट्र से सामने आए। यहां अब संंक्रमण के 5218 मामले हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार को 19 मौतों के साथ अब तक 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 

सोमवार को सबसे ज्यादा 466 केस महाराष्ट्र में मिले हैं। जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार 75 हजार रैपिड टेस्ट करेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शर्तों के साथ केंद्र ने हमें टेस्ट की मंजूरी दी है।  ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

Latest Videos

 राष्ट्रपति भवन में सफाई कर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव 

प्रेसिडेंट एस्टेट में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद से पूरे राष्ट्रपति भवन परिसर में हड़कंप मच गया है। उससे बड़ी चिंता की बात यह है कि महिला का पति राष्ट्रपति भवन में ही काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री लेवल के एक आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। इसे देखते हुए अधिकारी ने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला को उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही एहतियातन संपर्क में आए 125 परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

सेना के जवानों को तीन कैटगरी में बांटा 

भारतीय सेना ने अपने जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए खास योजना बनाई है। छुट्‌टी पर गए या अस्थायी ड्यूटी से जुड़ने वाले जवानों और उनकी रिपोर्टिंग के लिए सेना ने दिशा-निर्देश तय किए हैं। इन्हें तीन कैटेगरी- ग्रीन, यलो और रेड में बांटा गया है। निर्देश में कहा गया है कि जिन जवानों ने 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर लिया वे ग्रीन कैटेगरी में होंगे। जो 14 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड में जाने वाले हैं वे यलो कैटेगरी में  होंगे, जबकि जिन जवानों में संक्रमण का शक होगा उन्हें रेड कैटेगरी में रखा जाएगा।

देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्रः यहां पिछले 24 घंटे में 466 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 53 पत्रकार भी शामिल हैं। सभी को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। कुल 171 वीडियो जर्नलिस्ट, रिपोर्टर और फोटोग्राफर के सैम्पल लिए गए थे। इसमें से जितने भी पॉजिटिव पाए गए हैं, ज्यादातर में कोई लक्षण नजर नहीं आए। राज्य में इस बीमारी से सबसे ज्यादा 232 मरीजों की मौत हुई है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5218 हो गई है। 

मध्यप्रदेशः राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 78 नए मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 40 मामले भोपाल में आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 254 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 214 थी। नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिन जिलों में 10 से ज्यादा मामले हैं वे रेड कैटेगरी में हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, मुरैना, बड़वानी, होशंगाबाद, खंडवा, धार, देवास, विदिशा, रायसेन और आगर मालवा हैं। यहां लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी गई है। इन जिलों के अलावा सभी जिलों को लॉकडाउन में ढील दी गई है।

गुजरातः यहां सोमवार को 196 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक कुल 131 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 71 की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 8 मरीजों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद राज्य में मरने वाला आंकड़ा 71 तक पहुंच गया है। 

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 78 नए मरीज मिले हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 2 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 47 हो गया है। अब तक 431 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इधर, पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए उसके सभी 16 साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को दिल्ली में सबसे अधिक 141 मरीज ठीक हुए हैं। 

उत्तरप्रदेशः यहां पिछले 24 घंटे में 84 नए मरीज सामने आए हैं। कानपुर में 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1184 हो गई है। वहीं, कल एक शख्स की मौत भी हुई है। यहां अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे यूपी के छात्रों को रविवार को प्रयागराज लाया गया। इन्हें यहां क्वारैंटाइन किया गया है।

राजस्थानः यहां सोमवार को 98 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जयपुर में 50, जोधपुर में 32, कोटा में 7 नए मरीज मिले। वहीं, नागौर और कोटा में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 25 लोगों की इससे मौत हुई है। नागौर में कोरोना हॉटस्पॉट बने बासनी गांव में शनिवार को जन्मी बच्ची भी संक्रमित पाई गई। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1576 हो गई है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र52184414722232
दिल्ली2081160343147
मध्यप्रदेश1552132414880
तमिलनाडु159694363518
राजस्थान1659140423025
गुजरात2178197013177
उत्तर प्रदेश1294113614018
तेलंगाना87266318623
आंध्र प्रदेश7576399622
केरल42611730702
कर्नाटक41827212917
जम्मू-कश्मीर3802948105
पश्चिम बंगाल3392616612
हरियाणा25510514703
पंजाब2511864916
बिहार126824202
ओडिशा79492901
उत्तराखंड462818-
हिमाचल प्रदेश39211602
छत्तीसगढ़361125-
असम35151901
झारखंड42360402
चंडीगढ़261214-
लद्दाख180414-
अंडमान निकोबार 160511-
मेघालय1110-01
गोवा07-07-
पुदुचेरी070601-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020101-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL19829156573563609

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts
कार्टन से भरे कमरे में CM Atishi ने किया काम, आप ने शेयर किया VIDEO
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away