कोरोना का खौफ, मुंबई में संक्रमित महिला ने हॉस्पिटल के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published : Apr 15, 2020, 01:36 PM IST
कोरोना का खौफ, मुंबई में संक्रमित महिला ने हॉस्पिटल के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सार

मुंबई के एक हॉस्पिटल में  29 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली है। ये महिला कोरोना वायरस से पीड़ित थी और मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक महिला ने अस्पताल के बाथरूम में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी है।  

मुंबई. कोरोना वायरस के संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2684 हो गई है। जबकि अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद लोग डर के साए में जी रहे हैं। इन सब के बीच बुधवार को मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली है। ये महिला कोरोना वायरस से पीड़ित थी और मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 

बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान 

मुंबई के नायर अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करवा रही 29 वर्षीय महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह वर्ली की रहने वाली थीं और कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 3.45 बजे महिला ने अस्पताल के बाथरूम में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार पैर पसार रहा है, रोजाना यहां पर 100 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 2687 केस सामने आ चुके हैं, इनमें 178 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अबतक 250 से अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना की स्थिति 

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। देश के 27 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। कोरोना संक्रमण के शिकार 398 लोगों ने अब तक दम तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा केस और मौत के मामले महाराष्ट्र में है। उसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1561 है। जबकि यहां अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण से तमिलनाडु, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात भी प्रभावित हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?