Fight against corona @24March: 31 मार्च तक बंगाल लॉकडाउन, हिमाचल प्रदेश में लागू हुआ कर्फ्यू

Published : Mar 24, 2020, 07:41 AM ISTUpdated : Mar 25, 2020, 08:28 AM IST
Fight against corona @24March: 31 मार्च तक बंगाल लॉकडाउन, हिमाचल प्रदेश में लागू हुआ कर्फ्यू

सार

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 511 तक पहुंच गया है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 511 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा केरल में है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 95 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 87 केस सामने आए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।

हिमाचल में अगले आदेश तक कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू कर दिया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं, ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में आज यानी मंगलवार की शाम से 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। 

यूएई के रहने वाले शख्स की मौत 

यूएई के एक 65 वर्षीय नागरिक ने महाराष्ट्र में सोमवार को दम तोड़ दिया है। शख्स मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र् में यह चौथी मौत है इससे पहले 3 और लोगों की भी मौत हो चुकी है। 

यूपी के सभी जिले तीन दिन तक लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल से तीन दिनों तक यूपी के सभी जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। अभी तक 17 जिलों में ही लॉकडाउन लागू था, जो कि 25 मार्च तक जारी रहने वाला था। अब इसे बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घबराहट पैदा करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया मास्क के अनावश्यक उपयोग से बचें, हर किसी को मास्क की आवश्यकता नहीं है। अनावश्यक मास्क का उपयोग करके, हम तनाव बढ़ा रहे हैं। कल कोरोना वायरस के रोगियों के लिए कुछ एंटी-मलेरिया दवाओं को निर्धारित किया गया था, लेकिन मुझे पता चला है कि अचानक यह दवा बाजार से गायब है। 

आज फिर देश को संबोधित करेंगी पीएम

देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे। इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। 

ये है राज्यवार आंकड़े

आंध्र प्रदेश- 7, बिहार - 2, छत्तीसगढ़ - 1, चंडीगढ़- 01, दिल्ली- 31, गुजरात - 29, हरियाणा- 26, हिमाचल प्रदेश - 3, जम्मू-कश्मीर - 4, कर्नाटक - 37, केरल - 95, लद्दाख - 13, मध्य प्रदेश - 7, महाराष्ट्र - 87, ओडिशा- 2, पुदुचेरी - 1, पंजाब - 21, राजस्थान - 33, तमिलनाडु - 12, तेलंगाना - 32, उत्तर प्रदेश -33, उत्तराखंड - 3 और पश्चिम बंगाल- 7 

केरल में सबसे अधिक 95 मरीज 

देशभर में कोरोना के करीब 500 मामले सामने आए हैं। कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से हैं। यहां 87 लोगों में संक्रमण मिला है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है। इसके बाद केरल का नंबर आता है। केरल में अब तक 95 केस सामने आए हैं। राहत की बात है कि केरल में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, 500 संक्रमित मरीजों में से 34 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

एक दिन में हुईं दो मौतें 

सोमवार को कोरोना वायरस से देश में दो लोगों की मौत हुई है।  55 साल के एक शख्स की पश्चिम बंगाल में मौत हुई है। मरीज को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इटली से लौटा था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में पहली मौत हुई। अमेरिका से लौटे तिब्बत के एक नागरिक की मौत कोरोना वायरस से हुई है। मृतक की उम्र 69 वर्ष थी। इन दो मौतें के साथ देश में मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। इससे पहले बिहार में1, दिल्ली में 1, गुजरात में 1, कर्नाटक में 1, महाराष्ट्र में 4, पंजाब में 1, प. बंगाल में 1 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला