भारत में अब हर रोज 95,000 टेस्ट हो रहे, देश में मृत्यु दर 3.3% के करीब: डॉ हर्षवर्धन

Published : May 08, 2020, 04:01 PM IST
भारत में अब हर रोज 95,000 टेस्ट हो रहे, देश में मृत्यु दर 3.3% के करीब:  डॉ हर्षवर्धन

सार

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जहां मार्च में हर रोज सिर्फ 2-3 हजार लोगों के टेस्ट हो पा रहे थे, अब हर रोज 95,000 टेस्ट हो रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ  हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में अब तक 14,40,433 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जहां मार्च में हर रोज सिर्फ 2-3 हजार लोगों के टेस्ट हो पा रहे थे, अब हर रोज 95,000 टेस्ट हो रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ  हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में अब तक 14,40,433 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान राज्यों में टेस्टिंग, कोविड के अलावा जरूरी सर्विस और कंटेनमेंट एरिया को लेकर चर्चा हुई और आगे की रणनीति तैयार की गई। 

332 सरकारी और 121 प्राइवेट लैब में हो रहे टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत में मृत्यु दर 3.3% के आसपास है। अब तक 14,40,433 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। देश की 332 सरकारी और 121 प्राइवेट लैब में टेस्ट हो रहे हैं। 

मरीजों के ठीक होने की दर 28.83%
इससे पहले डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को बताया था, बाकी देशों की तुलना में भारत में अभी भी स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया, भारत में मृत्युदर 3.3% है। वहीं, रिकवरी दर 28.83% है। कुल मरीजों में से 4.8% मरीज ही आईसीयू में हैं। 1.1% मरीज वेंटिलेटर पर और 3.3% मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के 56561 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 1895 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 16881 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 37781 मरीजों का इलाज चल रहा है। भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?