देश में कोरोनाः अब तक 91 हजार संक्रमित, 24 घंटे के भीतर BSF के 10 जवान मिले पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 91 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 3979 स्वस्थ भी हुए। पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 2:20 AM IST / Updated: May 17 2020, 06:07 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 91 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 3979 स्वस्थ भी हुए। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 हजार और गुजरात-तमिलनाडु में 10 हजार के पार पहुंच चुका है। देश में कोरोना के शिकार 2871 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 34 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। 

शनिवार को महाराष्ट्र में 1606, गुजरात में 1057, तमिलनाडु में 477, दिल्ली में 438, राजस्थान में 213, उत्तरप्रदेश में 201, मध्यप्रदेश में 195, प, बंगाल में 115, बिहार में 112, जम्मू-कश्मीर में 108 समेत 4792 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

13 जवानों को मिली छुट्टी

पिछले 24 घंटों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 10 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी का उपचार नामित COVID19 हेल्थ केयर अस्पतालों में चल रहा है। कल से 13 BSF जवान (सभी दिल्ली के) जिन्हें पहले पॉजिटिव पाया गया था, उन्हें छुट्टी दे दी गई है

पंजाब में 31 मई तक लॉकडाउन 

पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। पहले मिजोरम भी लॉकडाउन बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है।

गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर मिले

गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद अहमदाबाद जिला प्रशासन ने पिछले एक हफ्ते में दूध, सब्जी और फल विक्रेताओं, किराना दुकानदार और पेट्रोल पंप कर्मियों की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। सुपर स्प्रेडर उन्हें कहा जाता है, जो रिस्क जोन में काम करते हैं और उनसे कई लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा होता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग की 12 गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिलीं है। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 

कोरोना अपडेट्स- 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- राज्य में पिछले 24 घंटे में 1606 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां अब तक 7088 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 1135 हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 22% हो गई है। मुंबई में यह 25% है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 30706 हो गई है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4790 हो गई है। यहां शनिवार को कोरोना के 195 मामले सामने आए। प्रदेश के 52 में से 44 जिले कोरोना की चपेट में हैं। नए मामलों में कई संक्रमित गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से हाल ही में लौटे हैं। राज्य में अब तक 243 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 2315 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  

राजस्थान- यहां पिछले 24 घंटे में 213 नए मरीज मिले है। इनमें से जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में 10, उदयपुर में 9, जोधपुर में 7, जबकि कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, सीकर, बाड़मेर और झुंझुनूं में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में अब तक 126 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 4960 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- प्रदेश में शनिवार को 201 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें मेरठ के 27, रामपुर के 19, आगरा के 12, लखनऊ और संभल के 11-11, सहारनपुर के 10 और गाजियाबाद के 7 मरीज शामिल हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4258 हो गई है। जबकि अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि संक्रमण के शिकार 2441 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र307062248370881135
दिल्ली933352783926129
मध्यप्रदेश479022322315243
तमिलनाडु105856973353874
राजस्थान496018902944126
गुजरात1098960564308625
उत्तर प्रदेश425817132441104
तेलंगाना150950497134
आंध्र प्रदेश2355953135349
केरल5888749704
कर्नाटक109255949636
जम्मू-कश्मीर112156754212
पश्चिम बंगाल25761452892232
हरियाणा88736051413
पंजाब1946657125732
बिहार117873144007
ओडिशा73753819603
उत्तराखंड91395101
हिमाचल प्रदेश78333903
छत्तीसगढ़6709580
असम92484102
झारखंड21710111303
चंडीगढ़1911375103
लद्दाख431924-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13011101
गोवा201307-
पुड्डुचेरी160709-
मणिपुर030102-
त्रिपुरा16710364-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL906483548342242871

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!