देश में कोरोनाः 96 हजार मरीज, श्रीनगर में 5 डॉक्टर मिले पॉजिटिव, गुजरात में मजदूरों ने पुलिस पर किया पथराव

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 96 हजार 436 हो गई है। देश में सोमवार को 4 बजे तक 737 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 2347 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में कोरोना के शिकार 3041 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 37 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2020 3:14 AM IST / Updated: May 18 2020, 05:16 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 96 हजार 436 हो गई है। सोमवार को शाम 4 बजे तक 737 कोरोना के नए मरीज मिले। जबकि रविवार को देश में सबसे ज्यादा 5049 मामले सामने आए तो 2538 मरीज ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 2347 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के पार हो गई है, इनमें से 20 हजार सिर्फ मुंबई के हैं। बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में 639, दिल्ली में 422, गुजरात में 391, राजस्थान में 242, उत्तरप्रदेश में 206, मध्यप्रदेश में 187, प, बंगाल में 101, बिहार में 106, ओडिशा में 91, जम्मू-कश्मीर में 62 और कर्नाटक में 55 नए मरीज सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 95 हजार 604 संक्रमित हैं। 55 हजार 842 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 731 ठीक हो गए हैं और 3025 की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स-

कोरोना प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा 2347 संक्रमित मिले हैं। अकेले मुंबई में ही 1595 नए मरीज बढ़े हैं। यहां मरीजों का आंकड़ा 20 हजार 150 हो चुका है। मुंबई और पुणे में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है। पुणे के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को पैदल मार्च भी किया। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 33053 हो गई है। जबकि 1198 लोगों की जान चुकी है। वहीं, 7688 लोग ठीक भी हुए हैं। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 422 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 19 लोगों की मौत हुई। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9755 है, जिसमें 5405 का इलाज चल रहा है। वहीं, 4202 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4977 हो गई है। जबकि  यहां पिछले 24 घंटे में 187 नए मामले सामने आए। इनमें इंदौर के 92, भोपाल के 38, उज्जैन के 33 और ग्वालियर के 10 मरीज शामिल हैं। सोमवार से लॉकडाउन-4 के नियम लागू हो जाएंगे। राज्य में अब तक 248 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 2403 लोग ठीक हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 4464 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 206 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में एक दिन में 177 मरीज मिले थे। मृतकों की संख्या 112 हो गई है। प्रदेश में दूसरे राज्यों से अब तक 16.5 लाख से ज्यादा प्रवासी पहुंचे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 2636 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

राजस्थान- यहां पिछले 24 घंटे में 242 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5202 हो गई है। जबकि अब तक 3055 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, राज्य कोरोना के शिकार लोगों के मौत का सिलसिला भी जारी है। यहां रविवार को 4 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद यह आंकड़ा 131 तक पहुंच गया है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र330532416776881198
दिल्ली1005454094485160
मध्यप्रदेश497723262403248
तमिलनाडु112246973417279
राजस्थान537521743068133
गुजरात1138062224499659
उत्तर प्रदेश446417162636112
तेलंगाना155152599234
आंध्र प्रदेश2432830155250
केरल60210149704
कर्नाटक123167252137
जम्मू-कश्मीर118359557513
पश्चिम बंगाल26771480959238
हरियाणा91233556314
पंजाब1964563136635
बिहार139291047309
ओडिशा87659527704
उत्तराखंड93405201
हिमाचल प्रदेश80344003
छत्तीसगढ़8526590
असम105584203
झारखंड22310711303
चंडीगढ़1911375103
लद्दाख431924-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13-1201
गोवा312407-
पुड्डुचेरी170809-
मणिपुर030102-
त्रिपुरा1658085-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL9643656131372583041

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!