37 राज्यों-UT के हेल्पलाइन नंबर: लॉकडाउन में इनसे एक कॉल पर आप तक पहुंचेगी सभी जरूरी मदद

Published : Mar 28, 2020, 04:37 PM ISTUpdated : Apr 09, 2020, 01:45 PM IST
37 राज्यों-UT के हेल्पलाइन नंबर: लॉकडाउन में इनसे एक कॉल पर आप तक पहुंचेगी सभी जरूरी मदद

सार

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। आज लॉकडाउन का सोलहवां दिन है। इस बीच राज्यों से लोगों को काफी परेशानियां की भी खबरें आ रही हैं। जहां इस दौरान रोजगार ना होने के चलते तमाम गरीबों के मुंह से निवाला छिन गया है तो कई सैकड़ों किमी की पैदल यात्रा कर अपने घर लौट रहे हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। आज लॉकडाउन का चौथा दिन है। इस बीच राज्यों से लोगों को काफी परेशानियां की भी खबरें आ रही हैं। जहां इस दौरान रोजगार ना होने के चलते तमाम गरीबों के मुंह से निबाला छिन गया है तो कई सैकड़ों किमी की पैदल यात्रा कर अपने घर लौट रहे हैं। इन सबको देखते हुए सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर खाना, दूध, दवाई, राशन या अन्य मदद के लिए कॉल कर सकते हैं।

संबंधित व्यक्ति अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कुछ भी जरूरी मदद मांग सकता है। माना जा रहा है कि इन नंबरों के जारी होने से लोगों की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती हैं।

किसी भी तरह की मदद के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

  • मध्य प्रदेश-  0755-2441419, 0755-4926892
  • उत्तर प्रदेश - 0522-2237515
  • आंध्र प्रदेश - 08645246600, 08645-247185
  • अरुणाचल प्रदेश-  9436074396, 0360-2005160
  • असम - 03612237219, 94014044617
  • बिहार- 0612-2217781, 0612-2233806, 8544402232
  • छत्तीसगढ़- 0771-282113
  • गोवा - 08322419550
  • गुजरात - 079-23251900
  • हरियाणा - 01722545938
  • हिमाचल प्रदेश - 0177-2628940
  • झारखंड - 06512446923
  • कर्नाटक - 08022340676
  • केरल -  04712364424
  • महाराष्ट्र - 022-220227990
  • मणिपुर - 0385-2443441
  • मेघालय - 0364-2502098
  • मिजोरम - 0389-2345943
  • नगालैंड - 03702291122
  • ओडिशा - 06742534177, 9437111705  
  • पंजाब - 01722747798
  • राजस्थान - 0141-2227296, 2225264, 2385777
  • सिक्किम - 03592-201145
  • तमिलनाडु -  044-28414513
  • तेलंगाना - 040-23454088
  • त्रिपुरा -  0381-2416045
  • उत्तराखंड - 0135-2710334
  • पश्चिम बंगाल - 033-22143526

केंद्र शासित राज्यों में भी जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

  • अंडमान एंड निकोबार - 03192-234287
  • चंडीगढ़ - 0172-2704048
  • दादर एंड नागर हवेली और दमन एंड दीव - 0260-2642106
  • दिल्ली -  011-23831077
  • जम्मू-कश्मीर - 0194-2477261
  • लद्दाख - 0191-2549100, 2562646
  • लक्षद्वीप - 04896263742
  • पुडुचेरी - 04132253407

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति?
भारत में कोरोना के 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 22 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के ज्यादातर राज्य इसकी चपेट में हैं। शनिवार को कोरोना के चलते केरल में पहली मौत हुई। 30 जनवरी को केरल में ही कोरोना का पहला सामने आया था।

क्या है कोरोना वायरस?
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था। कोरोना वायरस का तकनीकी नाम सार्स सीओवी-2 है। इस वजह से होने वाली सांस की बीमारी को कोरोना वायरस डिजीज 2019 यानी COVID- 19 नाम दिया गया है। इसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पहले कोरोनावायरस को कभी नहीं देखा गया। अभी तक इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई टीका नहीं बना है। 

क्या हैं इसके लक्षण?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इन लक्षणों में कोरोना वायरस पाया गया है। 

  1. बुखार
  2. सूखा खांसी
  3. थकान
  4. कफ
  5. सांस लेने में परेशानी
  6. शरीर और जोड़ोंं में दर्द
  7. गले में खराश
  8. सिर दर्द
  9. ठंड लगना
  10. उल्टी

कोरोना से बचने के लिए क्या करें?

  • ज्यादातर वक्त घर पर गुजारें। अपने डॉक्टर से बात कर COVID-19 से बचने के लिए अतिरिक्त दवाएं लें।
  • अपने हाथ साफ रखें।
  • नियमित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। खासकर नाक छूने, खांसने और सार्वजनिक जगहों से लौटकर। 
  • अगर पानी ना हो तो हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। 
  • छींकते या खांसते वक्त टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इसे डस्टबिन में डालें।

क्या ना करें?

  • बीमार लोगों के संपर्क में ना आएं।
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें। 
  • अपने हाथ से चेहरा, नाक और आंखे छूने से बचें। 
  • सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा छुई जाने वालीं चीजों पर हाथ लगाने से बचें। जैसे लिफ्ट का बटन, दरवाजे का हैंडल, हाथ मिलाना।
  • अफवाहों पर ध्यान ना दें।
  •  

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला