देश में कोरोनाः 37412 केस; इनमें से 26.8% यानी 10064 ठीक हुए, हिमाचल में सोमवार से कर्फ्यू में 5 घंटे छूट

देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना  संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार 412 हो गई है। जबकि अब तक 1230 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 10 हजार 64 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यह कुल मरीजों की संख्या का 26.8% है।

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2020 2:07 AM IST / Updated: May 03 2020, 08:28 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना  संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार 412 हो गई है। जबकि अब तक 1230 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 10 हजार 64 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यह कुल मरीजों की संख्या का 26.8% है। पिछले 24 घंटे में देश में 2391 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिसमं महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 नए मामल सामने आए हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

सीएम भूपेश बघेल ने 28 ट्रेनें चलाने की मांग की
उधर, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए 28 स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री को लिखा कि राज्य के 1.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार देश के 21 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए 28 ट्रेनों की मांग की है।

हिमाचल में कर्फ्यू से 5 घंटे छूट
उधर हिमाचल प्रदेश ने सोमवार से कर्फ्यू में 5 घंटे छूट देने का ऐलान किया है।

CRPF के 68 जवान और पॉजिटिव 

दिल्ली में सीआरपीएफ के 68 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली स्थित सीआरपीएफ बटालियन के एक ही कैम्प से हैं। अब तक इस कैम्प में 122 जवान संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर इस सुरक्षाबल के 127 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से एक ठीक हुआ है, जबकि एक की मौत हो गई है।

दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। इसमें करीब ढाई घंटे कोरोना संकट, लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था को संभालने पर चर्चा हुई। इसके बाद शाम को सरकार ने लॉकडाउन को 4 मई से और दो हफ्ते के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो, इंटर स्टेट यात्राएं, स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग, कोचिंग संस्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र- राज्य में पिछले 24 घंटे में 1008 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 506 हगो गई है। जबकि यहां अब तक 485 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि यहां अब तक 1879 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, राज्य का मुंबई शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 7812 है। जबकि यहां 296 लोगों की मौत हुए है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 95 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 2715 हो गई है। जबकि अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का इंदौर शबर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां मरीजों की संख्या 1515 है। जबकि यहां 72 लोगों की जान चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में 526 संक्रमित मरीज हैं। जबकि यहां अब तक 15 लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 30 अप्रैल की रिपोर्ट में 2617 सैम्पल की जांच में सिर्फ 65 टेस्ट पॉजिटिव आए।

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2328 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 117 नए पॉजिटिव मिले हैं। आगरा में सबसे ज्यादा 46 केस सामने आए। यहां कुल 497 संक्रमित हैं। लखनऊ में 7 केस मिले। यहां अब 214 संक्रमित हैं। राज्य में 1632 एक्टिव केस हैं। यहां अब तक संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 551 मरीज ठीक हुए हैं। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2666 हो गई है। जबकि यहां अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 82 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में सबसे ज्यादा 928 संक्रमित राजधानी जयपुर में हैं। साथ ही यहां अब तक 34 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, कोरोना से प्रभावित जिला जोधपुर भी हैं। यहां अब तक 528 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली- यहां पिछले 24 घंटे में 223 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1167 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 3738 तक पहुंच गई है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र1150691421879485
दिल्ली37382510116761
मध्यप्रदेश27152046524145
तमिलनाडु25261186131228
राजस्थान26661488111662
गुजरात47213749736236
उत्तर प्रदेश2338163265442
तेलंगाना104455246428
आंध्र प्रदेश1463102740333
केरल49810239204
कर्नाटक58931525122
जम्मू-कश्मीर63938424708
पश्चिम बंगाल79562313933
हरियाणा35711224104
पंजाब58545710820
बिहार4663659803
ओडिशा154985501
उत्तराखंड57193701
हिमाचल प्रदेश40053002
छत्तीसगढ़430736-
असम43093301
झारखंड113892103
चंडीगढ़887018-
लद्दाख220517-
अंडमान निकोबार 331716-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी080305-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा02-02-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL37,26226,01410,0211,223

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
NEET Paper Leak : EOU के हाथ लगे 6 चेक, क्यों हुआ 30-30 लाख का सौदा, इन सवालों के कब मिलेंगे जवाब
Lok Sabha Speaker : कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई अहम बैठक