
नई दिल्ली. भारत में 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 84 हजार नए केस मिले हैं। इससे पहले यानी 10 जून को 91 हजार केस मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39% है। देश मे अब तक 2.93 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.79 करोड़ ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.22 लाख लोग रिकवर हुए। इस समय देश में 10.76 लाख एक्टिव केस हैं।
मौतों का आंकड़ा फिर 4000 के करीब
कोरोना की दूसरी लहर बेशक कमजोर हो चुकी है, लेकिन मौतों पर अभी भी अंकुश नहीं लग पाया है। पिछले 24 घंटे में 3996 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 10 जून को 3412 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। देश में अब तक 3.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 2619 मौतें हुईं।
देश में 71 प्रतिशत एक्टिव केस 5 राज्यों में
देश के 5 राज्यों में संक्रमण को लेकर हालात अभी नियंत्रण में नहीं है। पांच राज्यों में 71 प्रतिशत एक्टिव केस हैं। इनमें तमिलनाडु में-74,802 केरल में-1,34,001, महाराष्ट्र में-1,61,704, कर्नाटक में-2,03,769 और आंध्र प्रदेश में 96,100 एक्टिव केस हैं। इन्हीं राज्यों में देश के 68 प्रतिशत नए केस मिले हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है-देश में पॉजिटिविटी रेट क़रीब 5% तक आया है, मध्य प्रदेश एक केस स्टडी होगा जिसने पॉजिटिविटी रेट 0.4% तक घटा दिया है।
देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,20,477 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,62,32,162 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 25.87 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.12 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
COVID19 pic.twitter.com/kerHRGzHvK
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.