
नई दिल्ली. दूरदर्शन न्यूज की एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया। वे 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ीं थीं। दूरदर्शन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें इसी साल मार्च में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया था।
नीलम ने 'बड़ी चर्चा' से लेकर 'तेजस्वनी' तक कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई कार्यकर्मों के संचालन में भी अहम भूमिका निभाई। नीलम शर्मा ने 1995 में दूरदर्शन से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
मार्च में मिला था सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 44 महिलाओं को नारी सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चुना था। यह सम्मान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से दिया जाता है। जब इन महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा था, उस वक्त नीलम शर्मा उस कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहीं थीं। उन्होंने खुद ही अपने नाम का ऐलान किया और राष्ट्रपति से सम्मान लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.