बिजनेसमैन शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने एक नया 5 मिनट का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने शिवा की आत्महत्या, 20 लाख के कर्ज और घटना से पहले के विवादों पर सफाई दी है।

Shraddha Dubey Case: लखनऊ के हाई-प्रोफाइल बिजनेसमैन शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में आरोपी बनाई गई मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने एक नया 5 मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी सफाई देते हुए घटना से जुड़े कई अनकहे पहलू सामने रखे हैं, जिससे मामला और भी ज्यादा उलझ गया है। न्होंने दावा किया कि घटना से 6-7 दिन पहले दोनों के बीच बातचीत बंद थी और शिवा कर्ज को लेकर परेशान थे। हालांकि, ये उनके अपने दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Scroll to load tweet…

Shraddha Dubey Video: मौत से पहले क्या हुआ था?

श्रद्धा के मुताबिक, 7 अक्टूबर को शिवा ने एक चायवाले के जरिए उनके ड्राइवर से संपर्क किया। बाद में दोनों की फोन पर बात हुई और रात करीब 2 बजे मुलाकात हुई। श्रद्धा का दावा है कि वे पेडलर्स कैफे गए, जहां शिवा ने अपने लिए जूस और उनके लिए माचा ऑर्डर किया।

श्रद्धा ने वीडियो में ये बातें कहीं:

  • शिवा ने उनसे मिलने से पहले काफी बीयर पी रखी थी।
  • इसके बाद दोनों श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे।
  • 8 अक्टूबर को उनकी बहन रश्मि भी घर आई थीं।
  • श्रद्धा का दावा है कि अगले दिन शिवा वॉशरूम गए और फिर बालकनी से नीचे कूद गए।
  • उन्होंने अपनी बहन का इस घटना से कोई संबंध होने से भी इनकार किया है।
Scroll to load tweet…

Shiva Sharma Death Case: 15-20 लाख रुपये के कर्ज का दावा

  • श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा पर करीब 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था। उनके मुताबिक, कर्ज देने वालों के फोन आने से शिवा परेशान रहते थे और कभी-कभी आत्महत्या करने की बात भी कहते थे।
  • श्रद्धा ने बताया कि वे शिवा को करीब चार महीने से जानती थीं और दोनों लगभग ढाई महीने से रिश्ते में थे। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप के दावे पर भी सवाल उठाए।

Shiva Sharma Mother Allegations: परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

  • शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा पर बेटे को बदनाम करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट करने जैसे आरोप लगाए हैं।
  • उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी की चर्चा शुरू होने के बाद श्रद्धा का व्यवहार बदल गया था। ये आरोप हैं, जिनकी जांच होनी बाकी है।
  • श्रद्धा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें भी अपने करीबी को खोने का दुख है।
  • उन्होंने मीडिया से अफवाहें न फैलाने की अपील की और कहा कि लगातार आरोप लगने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। वीडियो में उन्होंने आत्महत्या करने की बात भी कही।

Shraddha Dubey FIR: किन लोगों के नाम दर्ज हैं?

इस मामले में दर्ज FIR में श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि, दानिश नाम के ड्राइवर, आदिल नाम के एक साथी और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल, मामले में पु लिस जांच और आरोपों की पुष्टि अहम है। श्रद्धा का वीडियो उनका पक्ष सामने रखता है, लेकिन इससे अपने आप घटना की असली वजह साबित नहीं होती।

Scroll to load tweet…