दिल्ली MCD चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 7 लाख गरीबों को घर, बेटियों को 50 हजार रुपए देने का किया वादा

Published : Nov 25, 2022, 04:40 PM ISTUpdated : Nov 25, 2022, 05:54 PM IST
दिल्ली MCD चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 7 लाख गरीबों को घर, बेटियों को 50 हजार रुपए देने का किया वादा

सार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने सात लाख गरीबों को घर देने का वादा किया है। इसके साथ ही पार्टी ने 2024 तक कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वादा किया है। 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने 2024 तक कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वादा किया है। इसके साथ ही 7 लाख गरीबों को घर और बेटियों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का वादा किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प पत्र जारी किया। 

ये हैं भाजपा के वादे

  • केंद्र सरकार की मदद से 5 साल में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को घर देंगे।
  • सभी झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को पक्के मकान/फ्लैट्स मिलेंगे। 
  • पीएम उदय योजना के तहत 5 लाख और जहां झुग्गी वहां मकान। 
  • योजना से लगभग 2 लाख परिवारों को घर मिलेगा।
  • ई-गवर्नेंस से निगम की सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध होंगी।
  • निगम कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
  • पत्रकारों के लिए पहचान पत्र जारी कर, निशुल्क पार्किंग और अस्पतालों में अलग विंडो से इलाज की व्यवस्था होगी।
  • सभी पार्कों में 1 हजार स्थायी छठ घाट और वाटर बॉडीज स्थापित होंगे।
  • दिल्ली और आसपास 6 थीम-आधारित पार्क स्थापित करेंगे।
  • झुग्गी बस्तियों को MCD संचालित डिस्पेंसरी, मैटरनिटी वार्ड और स्कूलों की सुविधा मिलेंगी।
  • 2027 तक हर जोन में मल्टीलेवल पार्किंग होगी।
  • सभी पार्कों में 10 हजार ओपन जिम और योगा हट स्थापित होंगे।
  • सभी 12 जोन में पालतू पशु क्लिनिक होंगे।
  • पांचवीं की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेगी।
  • पांचवीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए हर महीने स्कॉलरशिप मिलेगा।
  • पीएम कन्या योजना के तहत बेटियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी नेटवर्क लगेंगे।
  • स्कूल चलो अभियान के तहत हर साल 1 लाख से अधिक छात्रों को एडमिशन मिलेगा।
  • युवाओं को 1 लाख स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • 2027 तक निगम के सभी 1616 स्कूल स्मार्ट स्कूल बनेंगे।
  • निगम की स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण करेंगे और उन्हें जन औषधि केंद्रों से जोड़ेंगे।
  • हर वार्ड में प्राईमरी हेल्थ डिस्पेंसरी स्थापित करेंगे।
  • महिलाओं द्वारा संचालित 50 अन्नपूर्णा रसोई स्थापित करेंगे, इसमें 5 रुपए में खाना मिलेगा।
  • बस्ती एवं जे-जे समूह में महिलाओं को मुफ्त हेल्थ चेकअप सुविधा मिलेगी।
  • गृह निर्माण के नियम को सरल करेंगे।
  • संपत्ति कर में छूट देंगे।
  • 100 मीटर तक के मकानों के निर्माण के लिए नक्शा शुल्क नहीं लगेगा।
  • महिलाओं के पूरे स्वामित्व वाली संपत्तियों को 5 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी।
  • सभी साप्ताहिक बाजारों का नियमितीकरण होगा। 
  • रेहड़ी पटरी, असंगठित मजदूरों और उपेक्षित वर्गों को और सुविधाएं देंगे।
  • रस्म-पगड़ी और प्रार्थना सभाओं के लिए सामुदायिक हॉलों की मुफ्त बुकिंग की अनुमति मिलेगी।
  • दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण में योगदान देंगे, दिल्ली को सस्टेनेबल और ग्रीन सिटी बनाएंगे।
  • दो वर्षों में चार और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करेंगे।
  • 2023 के अंत तक सभी कुड़ा ढलाव खत्म एवं 2024 तक तीनों लैंडफिल साइट खत्म करेंगे।
  • 1 अप्रैल 2023 से फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करेंगे।
  • व्यापारियों को लाइसेंस फीस में 15 फीसदी की छूट देंगे।
  • गेस्ट हाउसों में रसोई खोलने की अनुमति देंगे।
  • हेल्थ लाइसेंस नीति को और सरल बनाकर सिंगल विंडो मैकेनिज्म की अनुमति देंगे।

4 दिसंबर हो होगा मतदान
गौरतलब है कि दिल्ली MCD चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। 250 वार्डों में से 42 एससी के लिए रिजर्व किया गया है। इनमें से 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 250 में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। MCD चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।  
 

यह भी पढ़ें- MCD इलेक्शन से पहले दिल्ली में सामने आया 1300 करोड़ का क्लास रूम घोटाला, CVC की रिपोर्ट में खुलासा

यह भी पढ़ें- Delhi liquor policy case: सीबीआई की चार्जशीट में नहीं मनीष सिसोदिया का नाम, यह है वजह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग