
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं।
राष्ट्रपति के साथ डिबेट के लिए क्लीवलैंड गई थीं होप हिक्स
होप हिक्स, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन से नियमित रूप से यात्रा करती हैं। हाल ही में होप हिक्स अन्य वरिष्ठ सहयोगियों के साथ प्रेसिडेंट डिबेट के लिए क्लीवलैंड गई थीं। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।
होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा था, होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत से काम करती हैं, वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। द फर्स्ट लेडी और मैं कोरोना टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम अपने आपको क्वारनटीन कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.