मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर गुलजार मकबूल को श्रीनगर से किया गिरफ्तार

Published : Jan 15, 2022, 01:41 PM ISTUpdated : Jan 15, 2022, 02:14 PM IST
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर गुलजार मकबूल को श्रीनगर से किया गिरफ्तार

सार

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  पुलिस ने श्रीनगर से एक बड़े ड्रग तस्कर गुलजार मकबूल अहमद को गिरफ्तार किया है।   

श्रीनगर :  मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच (Mumbai Police Crime Branch) ने श्रीनगर से ड्रग तस्कर (drug peddle) गुलज़ार मकबूल अहमद खान (Gulzar Maqbool Ahmed Khan) को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन में कश्मीरी पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद की। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।  जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मकबूल को नार्को टेररिज्म (narco-terrorism) के संबंध में गिरफ्तार किया है, इस ऑपरेशन में मुंबई पुलिस की मदद तकरीबन 100 कश्मीरी पुलिस ने की. 

कार्रवाई में बाद इलाके में तनाव
इस ऑपरेशन के लिए मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम कश्मीर गई थी। इस कार्रवाई के बाद श्रीनगर के शेरगढ़ थाने (Shergarh) मगरमल बाग इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से मगरमल बाग इलाके अतिसंवेदनशील माना जाता है, जिसके चलते मुंबई पुलिस को कश्मीर पुलिस की मदद लेना पड़ा।

अक्टूबर से तलाश कर रही थी मुंबई पुलिस
पिछले साल अक्टूबर में मुंबई पुलिस दहिसर टोल प्लाजा पर चार लोगों को 24 किलो ड्रग्स (24 kg of drugs) के साथ गिरफ्तार की थी। चारों से पूछताछ के बाद गुलजार अहमद का नाम सामने आया था, तभी से मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि गुलजार मकबूल अहमद खान किसी आतंकी संगठन का स्लीपर सेल हो सकता है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें
बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, नए साल में अब तक मारे गए 11 आतंकवादी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकवादियों को घेरा; एक को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकियों को किया गिरफ्तार
ED की बड़ी कार्रवाई, Omkar Group और Sachin Joshi की 410 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते