
नई दिल्ली. हर साल 8 मार्च को महिला दिवस(Womens Day) पर दिए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार, 2021 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र दिया जाता है। आवेदन/नामांकन ऑनलाइन पोर्टल www.awards.gov.in पर किए जा सकते हैं। नारी शक्ति पुरस्कार के संबंध में पात्रता और दिशानिर्देशों के बारे में विवरण भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
देश और समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है
नारी शक्ति पुरस्कार समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाता है। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र दिया जाता है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार 1999 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 साल है। संस्थान के लिए महिलाओं के क्षेत्र में काम करने का अनुभव 5 साल होना चाहिए। 2012 में रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति पुरस्कार निर्भया को दिया गया था।
जानिए पुरस्कार से जुड़ीं अन्य बातें
महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
पुरस्कार सभी व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुले हैं। पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि, अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है।
पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति पर्याप्त औचित्य के साथ अपनी इच्छा के अनुरूप पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति/संस्था की सिफारिश भी कर सकती है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी पुरस्कारों के लिए आवेदन/अनुशंसित संस्थानों और व्यक्तियों की उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकनों की जांच कर उसे शॉर्टलिस्ट करेगी। पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी।
ये हैं 6 श्रेणियां
यह भी पढ़ें
उमंग और उड़ान के जरिये 18 राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर मनाया गया पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व
Army Day पर PM मोदी ने tweet की भारतीय सेना का पराक्रम और शौर्य दिखातीं कुछ शानदार तस्वीरें
अब 23 जनवरी से मनाया जाएगा Republic Day Celebrations, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती होगी शामिल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.