आंध्र प्रदेश: चार साल के बेटे को मोबाइल देकर पिता ने कहा बनाओ वीडियो, खुद फंदे से झूलकर की आत्महत्या

Published : May 27, 2023, 01:16 PM IST
Suicide

सार

आंध्र प्रदेश के कडपा में एक पिता ने अपने चार साल के बच्चे को मोबाइल फोन देकर वीडियो बनाने के लिए कहा और खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

तिरुपति। आंध्र प्रदेश में 36 साल के शैक जमाल वली नाम के व्यक्ति ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसके चार साल के बेटे ने मोबाइल से पिता के आत्महत्या का वीडियो बना लिया। शैक जमाल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया था।

यह घटना कडपा शहर के चिलकलाबावी इलाके में बुधवार तड़के घटी, लेकिन इसका पता गुरुवार को चला। पीड़िता की बहन ने टू टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक टिपर ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। उसकी पत्नी आरिफुन कुवैत में काम करती हैं।

पिता के निधन के बाद ड्रिप्रेशन में चला गया था जमाल

मृतक की बहन शबाना ने बताया कि जमाल काफी समय से परेशान चल रहा था। एक साल पहले पिता माधर साहब के निधन ने वह डिप्रेशन में चला गया था। आत्महत्या से पहले जमाल अपने चार साल के बेटे को घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर ले गया। उसे वीडियो बनाने के लिए कहा और छत से लटक गया। शुक्रवार को वीडियो सामने आया। इसमें वीडियो बनाते हुए बच्चा जोर-जोर से रोते हुए दिख रहा है।

वीडियो बनाते वक्त बच्चे ने की पिता को रोकने की कोशिश

बच्चे को शुरू में यह अहसास नहीं हुआ कि पिता कुछ गलत करने वाले हैं। उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसे लगा कि यह कोई खेल है। पिता को फंदे से झूलते देख वह डर गया। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा, उसने पिता को जान देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ।

कडपा के एसपी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो जांच में अहम हो सकता है। सब इंस्पेक्टर जया रामुलु ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस घटना से बच्चा सदमे में है। आत्महत्या के वजह की तलाश की जा रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?