भारत को जल्द मिलेंगे 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट, फ्रांस ने खोला टेंडर

Published : Dec 20, 2023, 11:28 PM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 11:29 PM IST
rafale

सार

फ्रांस ने भारत को 26 राफेल फाइटर समुद्री जेट खरीदने के लिए टेंडर खोल दिया है। जल्द है भारतीय सेना के बेड़े में 26 और समुद्री फाइटर जेट शामिल हो जाएंगे। 

नई दिल्ली। भारतीय सेना के बेडे़ में जल्द ही 26 राफेल समुद्री फाइटर जेट और शामिल होने वाले हैं। फ्रांस ने भारत के नेवी के विमान वाहक जहाज आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रामादित्य के लिए 26 राफेल समुद्री फाइटर जेट खरीदने के लिए टेंडर ओपन कर दिया है।

डिफेंस से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की ओर से दिए गए स्वीकृति पत्र का जवाब फ्रांस ने दिल्ली में भेजवाया है। बताया गया कि फॉरेन से मिलिट्री सेल्स से जुड़े फ्रांसीसी गवर्नमेंट अफसरों की टीम भारत की ओर से पेश किए गए टेंडर पर अपने कमेंट्स देने क लिए पेरिस से आई है।

26 राफेल के लिए लगाई गई फ्रांस की बोली पर होगी चर्चा
भारतीय प्रतिनिधि मंडल भी फ्रांस की ओर से लगाई गई बोली की पहले पूरी जांच करेगी जिसमें कमर्शियल प्रपोजल या जेट की कीमत और उसके साथ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य डीटेल्स भी शामिल होती है। भारत 26 राफेल की खरीद के संबंध में अब फ्रांस की सरकार से बातचीत करेगा। सेना ने 26 राफेल देने के लिए मांगी गई समय सीमा को भी कम किया जाए।

राफेल एक्वीजीशन प्लान पर जल्द होगा हस्ताक्षर
भारतीय नेवी फास्ट ट्रैक मोड में काम कर रही है जिससे एक्वीजीशन प्लान पर जल्द हस्ताक्षर हो जाए ताकि भारतीय वाहक हिन्द महासागर क्षेत्र में नई दिल्ली के लिए बढ़त बनाने को अधिक सक्षम विमान संचालित कर सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस यात्रा से पहले डिफेंस एक्वीजीशन कमेटी ने करीब 5.5 बिलियन यूरो के विमान की सौद को मंजूरी दे दी थी। ऐसे में नौसेना को चार ट्रेनर विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल मरीन फाइटर जेट मिलेंगे।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास