VIDEO: नरेंद्र मोदी, ऋषि सुनक नंगे पैर तो बाइडेन कपड़े के जूते पहनकर पहुंचे राजधाट

Published : Sep 10, 2023, 11:13 AM ISTUpdated : Sep 10, 2023, 11:14 AM IST
Raj Ghat

सार

विश्व नेताओं ने रविवार सुबह राजधाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक नंगे पैर राजघाट गए।

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में शामिल होने आए विश्व नेताओं ने रविवार सुबह राजधाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राजधाट पर नंगे पैर जाया जाता है। विश्व नेताओं ने इसका ख्याल रखा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक नंगे पैर राजघाट गए। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कुछ अन्य नेता कपड़े के जूते पहनकर पहुंचे। कई नेताओं ने अपना जूता उतार दिया था। वे मोजा पहने हुए राज घाट गए।

 

 

नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं का राज घाट पर किया स्वागत

इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो समेत कई विश्व नेता नंगे पैर राजघाट पहुंचे। सभी नेताओं ने महात्मा गांधी को प्रिय भजन सुने और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023 LIVE: राजघाट पहुंचकर विश्व नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं का बारी-बारी से राज घाट पर स्वागत किया। उन्होंने जिस जगह खड़े होकर नेताओं का स्वागत किया वहां साबरमति आश्रम की बड़ी तस्वीर लगाई गई थी। पीएम ने सभी नेताओं को आश्रम के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने खादी का स्टॉल देकर विश्व नेताओं का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: जाने कैसे बाली से अलग है दिल्ली जी20 घोषणापत्र, यूक्रेन युद्ध पर की गई है क्या बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?