
नई दिल्ली। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में भारत (India) 2 रैंक ऊपर आ गया है। अब इंडिया विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा 46 वें स्थान पर है। भारत पिछले कई वर्षों में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में एक-एक रैंक आगे बढ़ते हुए 2015 में 81 से 2021 में 46 तक पहुंचा है।
जीआईआई रैंकिंग (GII Ranking) में लगातार सुधार विशाल नॉलेज कैपिटल, वाइब्रेंट स्टार्ट-अप इकोसिस्टम आदि है। परमाणु ऊर्जा विभाग जैसे वैज्ञानिक विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग; जैव प्रौद्योगिकी विभाग और अंतरिक्ष विभाग ने नेशनल इनोवेटिव इकोसिस्टम को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नीति आयोग भी कर रहा इनोवेशन के लिए प्रयास
नीति आयोग (NITI Aayog) विभिन्न क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत आदि में नीति आधारित नवाचार लाने के लिए राष्ट्रीय प्रयासों के अनुकूलन को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
भारत इनोवेशन इंडेक्स का लेटेस्ट एडिशन
भारत इनोवेशन इंडेक्स, का लेटेस्ट एडिशन है। दरअसल, जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने-अपने देशों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने का आधार है। इन वर्षों में, GII ने खुद को विभिन्न सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति को प्रतिबिंबित करने में मदद की है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भी इनोवेशन संचालित अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा के पथ प्रदर्शक के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष, नीति आयोग, CII और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ साझेदारी में, GII के भारत लॉन्च और ग्लोबल इनोवेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी कर रहा है।
लांचिंग सेशन में ये लोग होंगे
लॉन्च सत्र में कई प्रमुख लोग सम्मिलित होंगे। इनमें प्रमुख नाम ये है-
पंजीकरण ऐसे कर सकते हैं
ग्लोबल इनोवेशन कॉन्क्लेव और ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 के भारत लॉन्च में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। कान्क्लेव 21-22 सितंबर, 2021 को है।
https://www.ciihive.in/GLOBEINNO
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.