दिल्ली हिंसा: किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठनों ने खुद को किया अलग, उखड़ने लगे टेंट, पुलिस ने कहा-शर्त तोड़ी

Published : Jan 27, 2021, 04:17 PM ISTUpdated : Jan 27, 2021, 07:58 PM IST
दिल्ली हिंसा: किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठनों ने खुद को किया अलग, उखड़ने लगे टेंट, पुलिस ने कहा-शर्त तोड़ी

सार

किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में हिंसा फैलाने के बाद पुलिस ने NOC का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं पर FIR दर्ज कर ली है। इनमें किसान नेता राकेश टिकैत, स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव सहित डॉ. दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल और राजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल हैं। उधर, कृषि कानूनों के खिलाफ INLD के विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने 30 मार्च को तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसी बीच आंदोलन में फूट पड़ गई है।

नई दिल्ली. किसान आंदोलन की आड़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हिंसा फैलाने के पीछे किसका हाथ था, दिल्ली पुलिस इसका खुलासा करने जा रही है। पहले बता दें कि दिल्ली में हिंसा फैलाने के बाद पुलिस ने NOCका उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं पर FIR दर्ज  कर ली है। इनमें किसान नेता राकेश टिकैत, स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव सहित डॉ. दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल और राजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत का रास्ता खुला रहेगा। उधर, कृषि कानूनों के खिलाफ INLD के विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ 30 मार्च को तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इस बीच चिल्ला बॉर्डर से किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिए हैं। इससे दिल्ली-नोएडा का रास्ता खुल जाएगा। इस बीच पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि शांति से परेड निकालने की शर्त थी, जिसका उल्लंघन किया गया।


300 से ज्यादा लोग घायल
दिल्ली हिंसा में पुलिस सहित 300 से ज्यादा लो घायल हुए हैं। जिन नेताओं ने दावा किया था कि ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण ढंग से और पुलिस के दिए मार्ग से ही निकलेगी, उनके बयान झूठे साबित हुए हैं। किसानों के संयुक्त मोर्चा ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने आंदोलन को नुकसान पहुंचाया है।

अपडेट

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ अलग हुआ
दिल्ली हिंसा के बाद किसान संगठनों में फूट पड़ गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नेता वीएम सिंह ने आंदोलन से अलग होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह आंदोलन नहीं चल सकता। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत पर आरोप लगाए वे सरकार के साथ मीटिंग में गए, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों की बात नहीं उठाई। वीएम सिंह ने सीधा कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को लेनी चाहिए। सिंह ने कहा कि उनका ऐसे किसी विरोध से कोई लेना-देन नहीं, जिसका नेतृत्व राकेश टिकैत कर रहे हों।
 

(राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नेता वीएम सिंह)

भारतीय किसान यूनियन (भानु)  ने भी आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली हिंसा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि लालकिले की घटना से वे आहत हैं और धरना खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान समस्या का समाधान चाहते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें पागल बना दिया। उन्होंने कहा कि किसान ऐसे किसी नेता के चक्कर में न पड़ें, जो देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हो।

(किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली हिंसा पर दुख जताया)

चौटाला ने विधायकी से दिया इस्तीफा
कृषि कानूनों के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को ईमेल किया है। 

किसान संगठनों ने दी सफाई
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली हिंसा के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। एक बयान में कहा गया कि असामाजिक तत्वों ने आंदोलन को नुकसान पहुंचाया है।

 

 

किसान आंदोलन से जुड़ी ये भी खबरें पढ़ें...

1) किसान आंदोलन: टिकैत और योगेंद्र यादव पर FIR, 200 उपद्रवी अरेस्ट, कैंसल हो सकता है संसद मार्च 

2) खून देखकर भी नहीं रुके किसान बरसाते रहे लाठियां, सुनिए लाल किले में घायल हुए पुलिसकर्मी की आपबीती

3) दिल्ली में किसानों के बवाल के बाद की 10 वीभत्स तस्वीरें, कैसे लाल किले में तोड़फोड़ कर उखाड़ डाले CCTV तक

4) कौन है दीप सिद्धू जिसे लेकर मचा है देश में बवाल?

5) राकेश टिकैत के वायरल वीडियो में मिला हिंसा का सबूत, नेता ने कहा- लाठी डंडे साथ रखियो

6) गिड़िगिड़ाते जवानों को पीटते किसानः जान बचाने लाल किले की दीवार से 20 फीट नीचे कूदे पुलिसकर्मी

7) Video: लाल किले पर क्यों और किसने फहराया केसरी झंडा? सुनिए हिंसा के मास्टर माइंड ने क्या कहा

8) दंगे की भयंकर तस्वीर, पहले बस पलटने की कोशिश की, सफल नहीं हुए तो ट्रैक्टर से मारी टक्कर

9) Video: किसानों की खुलेआम गुंडागर्दी, महिला पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा... सरेआम की पिटाई

10) खतरनाक स्तर पर किसान आंदोलन, पुलिस हुई पस्त, दिल्ली हुई तहस नहस, रौंगटे खड़े करने वाले Video

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!