
अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति है। विश्वामित्र नदी के उफान ने यहां के लोगों के लिए एक और बड़ा खतरा पैदा किया है। मगरमच्छ इंसानी बस्ती में घूमते नजर आ रहे हैं, जैसे उन्होंने शहर के गली-मुहल्लों को पार्क समझ लिया है।
वडोदरा में कॉलनी से 14 फुट के मगरमच्छ को बचाए जाने के कुछ दिनों बाद विश्वामित्री नदी के किनारे तैरते हुए चार मगरमच्छों का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 22 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ अपने मुंह में मृत जानवर को ले जा रहा था। उसके साथ तीन और मगरमच्छ हैं।
मरे हुए कुत्ते को मुंह में दबाए दिखा मगरमच्छ
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में मगरमच्छ को मरे हुए कुत्ते को मुंह में दबाए रिहायशी इलाके में घूमते दिखाया गया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार ने लिखा, "वडोदरा में बाढ़ के साथ अब मगरमच्छ का खतरा मंडरा रहा है। हर बार विश्वामित्री नदी में बाढ़ आती है तो मगरमच्छ भी पानी के साथ सड़कों पर निकलते हैं।"
मगरमच्छ को कराई स्कूटर की सवारी
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दो युवकों को स्कूटर पर मगरमच्छ ले जाते देख सकते हैं। यह घटना भी वडोदरा की है। विश्वामित्र नदी से निकले मगरमच्छ को वन विभाग के दो लोग स्कूटर से वन विभाग ऑफिस लाए थे।
बता दें कि वडोदरा में रविवार तक विश्वामित्री नदी से मगरमच्छों के बाहर आने से संबंधित 15 घटनाएं रिपोर्ट की गईं हैं। नदी से 100 मीटर दूर कामनाथ महादेव मंदिर से 14 फीट के मगरमच्छ को बचाया गया था।
यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर कुर्सी लगाए बन रहा था नवाब, ट्रक ने बताई औकात, देखें वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.