नए साल के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और विदेशों में बसे नागरिकों को 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर को नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक बताया। महामहिम ने कहा, "ईश्वर करे कि वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए और एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करे।"