राजस्थान में जा सकता है 47 डिग्री तक टेम्परेचर, अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम से मध्य भारत तक लू का अलर्ट

कई राज्य भीषण लू(heat wave) की चपेट में हैं। अप्रैल में पारा लगातार ऊपर जा रहा है।  भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) ने अगले 3-4 दिनों तक भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। यहां के राज्यों में गर्म हवाएं या लू चलने की आशंका है। साथ ही कई राज्यों में बारिश की चेतावनी भी है।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 9, 2022 1:46 AM IST

मौसम डेस्क. अप्रैल का पहला हफ्ता ही भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों की एक लिस्ट जारी की थी। राजस्थान का अलवर 45.8° डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इसमें टॉप पर रहा। हरियाणा, यूपी और झारखंड के 17 शहरों में टेम्परेचर 44 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में पाकिस्तान से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के चलते अगले तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यानी टेम्परेचर 47 डिग्री तक जा सकता है।

यह क्लिक करके आप अपने शहर का टेम्पेचर देख सकते हैं

Latest Videos

इन राज्यों में लू की स्थिति रहेगी
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) ने पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की आशंका जताई है।

दिल्ली से मप्र तक लू चलने की चेतावनी है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इन सबके बीच कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

जम्मू संभाग, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यहां शनिवार-रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 11 और 12 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पअगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभावित है। नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कर्नाटक और लक्षद्वीप के शेष हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।उत्तराखंड के पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 12 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। इन क्षेत्रों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-महंगाई ने निचोड़ लिया नींबू, मीडिया में बना बड़ी बहस का मुद्दा, जानिए वाे कारण, जिस वजह से खा रहा ये 'भाव'

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ अधिकांश स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई।

हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू के साथ हीट वेव की स्थिति रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हिस्से और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

केरल, कर्नाटक के उत्तरी तट, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें-Lemon price hike: नींबू के दाम में लगी आग, इस फल से भी आप ले सकते हैं जबरदस्त विटामिन और मिनरल्स

यह भी जानें
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और क्षेत्र में सर्कुलेशन बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तमिलनाडु तक विदर्भ मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और यह मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली से मप्र तक लोग रखें हेल्थ का ध्यान,अगले 3-4 दिनों तक बीमार कर सकती है लू, जानिए आपके राज्य का मौसम
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों