लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, उत्तर प्रदेश-दिल्ली इस मामले में सबसे आगे

Published : Sep 22, 2020, 04:30 PM IST
लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, उत्तर प्रदेश-दिल्ली इस मामले में सबसे आगे

सार

कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के पास मार्च 2020 से 20 सितंबर 2020 तक घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण के तहत देशभर से 4350 शिकायतें आई हैं। यह जानकारी केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। 

नई दिल्ली. कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के पास मार्च 2020 से 20 सितंबर 2020 तक घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण के तहत देशभर से 4350 शिकायतें आई हैं। यह जानकारी केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। 

जवाब के मुताबिक, महिला आयोग के पास मार्च 2020 से 20 सितंबर 2020 तक महिलाओं के खिलाफ अपराध के देशभर से 13410 मामले सामने आए हैं। 

इन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हुए सबसे ज्यादा अपराध
महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध उत्तरप्रदेश में हुए। यहां से महिला आयोग को 5470 शिकायतें मिलीं। वहीं, दिल्ली से 1697, बिहार से 659, हरियाणा से 731, महाराष्ट्र में 865, राजस्थान में 572 शिकायतें मिलीं।

ऐसे पहुंचाई गई महिलाओं के पास मदद
लॉकडाउन की शुरूआत में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में एक एड कैंपेन शुरू किया था, ताकि किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला आगे आकर शिकायत कर सके। इसके अलावा महिला आयोग ने एक व्हॉट्सएप नंबर जारी किया था, ताकि महिलाएं इस पर शिकायत कर सकें। इन शिकायतों पर आयोग ने पीड़िताओं से संपर्क कर, पुलिस और प्रशासन द्वारा मदद मुहैया कराई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?