पीएम मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से नवाजा गया। यह उनका 18वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भी यह सम्मान मिल चुका है।

PM Modi's International awards: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया विजिट पर ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर सम्मान से सम्मानित किया गया है। नाइजीरिया का यह दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। विदेशी डिग्नीटरी में पीएम मोदी के अलावा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को यह सम्मान दिया गया है। प्रधानमंत्री अपने अबतक के कार्यकाल में 17 इंटरनेशनल सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • 3 अप्रैल, 2016: ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब)। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए किंग सलमान द्वारा सम्मानित किया गया।
  • 4 जून, 2016: स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान)
  • 10 फरवरी, 2018: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (फिलिस्तीन)
  • 4 अप्रैल, 2019: ऑर्डर ऑफ जायद (संयुक्त अरब अमीरात)
  • 8 जून, 2019: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव)
  • सितंबर 2019: लीजन ऑफ मेरिट (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • 22 फरवरी, 2019: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (बहरीन)
  • 12 अप्रैल, 2019: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
  • 3 अक्टूबर, 2018: चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (यूएनईपी)
  • 22 फरवरी, 2019: सियोल शांति पुरस्कार (दक्षिण कोरिया)
  • 25 सितंबर, 2019: ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन)
  • 4 मार्च, 2021: वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (CERA)
  • दिसंबर 2021: ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान)
  • मई 2023: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (पापुआ न्यू गिनी)
  • मई 2023: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (फिजी)
  • जून 2023: ऑर्डर ऑफ द नाइल (मिस्र)
  • 13 जुलाई, 2023: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस)
  • 9 जुलाई, 2024: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
  • 17 जुलाई, 2024: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON)(नाइजीरिया)

पीएम नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों से मिला यह सम्मान उन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। एक राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर प्रधानमंत्री को मिला यह सम्मान उनके वैश्विक नेता के रूप में मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी को नाइजीरिया में 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' सम्मान