India Canada Visa: भारत ने शुरू की वीजा सर्विस, कनाडा के लोगों को 4 कैटेगरी में मिलेगा वीजा

Published : Oct 26, 2023, 12:02 AM IST
India canada relationship

सार

भारत सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सर्विस स्टार्ट कर दी है। फिलहाल यह सर्विस सिर्फ 4 कैटेगरी में शुरू की जा रही है। इसमें बिजनेस मेडिकल जैसी सर्विस शामिल हैं। 

India Canada Visa. कनाडा के लोगों के लिए भारत सरकार ने वीजा सर्विस स्टार्ट कर दी है। फिलहाल यह सेवाएं 26 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो जाएंगी। भारत सरकार ने कुल 4 कैटेगरी में वीजा सर्विस स्टार्ट कर दी है। संबंध खराब होने के बाद भारत ने कनाडा के लिए वीजा सर्विस निलंबित कर दी थी।

26 अक्टूबर से होगी वीजा सर्विस प्रभावित

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि भारतीय उच्चायोग ने लिखा है कि सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए और मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद यह तय किया गया है कि वीजा सेवाओं को फिर से चालू किया जा रहा है। यह सेवाएं 26 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो जाएंगी। इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा था कि यदि सब कुछ सही रहेगा तो भारत और कनाडा के बीच की सेवाएं भी फिर से चालू कर दी जाएंगी। इसी के बाद भारतीय उच्चायोग ने यह शुरूआत कर दी है।

विदेश मंत्री ने क्या की थी डिमांड

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को वियना कंवेंशन के अनुसार सुरक्षा दी जाती है तो हम वीजा सर्विस चालू करने के बारे में सोचेंगे। विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत हर हाल में कनाडा के साथ अच्छे संबंधों को चाहता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच सही मायनों में ठोस पहल की जरूरत होनी चाहिए।

क्यों बिगड़े थे भारत और कनाडा के संबंध

कनाडा के पीएम ने खालिस्तानी लीडर निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने का आरोप लगा दिया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे। पहले कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें

हमास-इजराइल जंग के बीच अब इस देश ने बढ़ाई भारत की टेंशन, जानें क्या कहा?

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?