भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, 5 एके-47, 8 हैंडग्रेनेड बरामद

Published : Sep 23, 2021, 05:16 PM ISTUpdated : Sep 23, 2021, 05:52 PM IST
भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, 5 एके-47, 8 हैंडग्रेनेड बरामद

सार

आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से भारतीय सीमा में घुसपैठ किए थे। लेकिन वापस नहीं जा सके। 

उरी। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकवाद (Terrorist) के खिलाफ अभियान में भारतीय सेना (Indian Army) ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने एलओसी (LOC) पर उरी (Uri) के पास आतंकियों को ढेर करने के काम को अंजाम दिया है। ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से भारतीय सीमा में घुसपैठ किए थे। लेकिन वापस नहीं जा सके। भारतीय सेना के इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके-47 (AK-47), आठ पिस्टल (Pistol) और 70 हैंडग्रेनेड (hand Grenade) बरामद हुए हैं। 

 

चिनार कोर (Chinar Core) के कमांडर जनरल डीपी पांडे (DP Pandey) ने कहा कि आतंकियों के पास से पाकिस्तानी रुपए भी बरामद हुए। वे पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हुए। पिछले 4 दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था।

कमांडर जनरल ने बताया कि गुरुवार रामपुर सेक्टर के हाथलंगा जंगल में संदिग्ध मूवमेंट देखी गई थी। सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन चलाकर 3 आतंकवादियों को मार गिराया। 18 सितंबर को भी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। उसे भी नाकाम कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:

Aatma Nirbhar Bharat: एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के लिए पेटेंट फीस में 80 प्रतिशत की छूट

अग्नि-5: आवाज की स्पीड से 24 गुना तेज, 5000 किमी का टारगेट, जानिए 'दुश्मन के काल' बनने वाले नए योद्धा के बारे में

भारत दौरे पर आए CIA चीफ और टीम थी रहस्यमय बीमारी Havana Syndrome की शिकार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले चमका सोना और महंगी हुई चांदी, जानिए आज के भाव और जरूरी टिप्स
PM Modi-Sharad Pawar Call: 'सुप्रिया अब तैयार हैं', मोदी ने ऐसा क्यों कहा, क्या है बड़ा सियासी प्लान?