Operation Kaveri: इंडिगो ने भी बढ़ाया हाथ, जेद्दाह- नई दिल्ली फ्लाइट से भारतीयों का आना जारी, जानें अब तक कितने इंडियंस सूडान से निकाले गए?

Published : Apr 29, 2023, 07:57 AM IST
operation kaveri

सार

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) को और मजबूती मिली है। इंडिगो एयरलाइन ने भी भारतीयों को दिल्ली पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

Operation Kaveri. संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को सकुशल भारत पहुंचाने के क्रम में अब इंडियन करियर इंडिगो भी जुट गया है। जेद्दाह से 231 यात्रियों को लेकर इंडिगो फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी से जुड़ने वाली यह पहली एयरलाइन है।

ऑपरेशन कावेरी: इंडिगो ने बढ़ाया मदद का हाथ

निजी एयरलाइन इंडिगो ने भी ऑपरेशन कावेरी ज्वाइन किया है और 231 भारतीयों को लेकर इंडिगो की पहली उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई। जेद्दाह से निकलने वाली यह कुल 5वीं उड़ान है जिससे करीब 1600 भारतीयों को दिल्ली पहुंचाया गया। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया- हैप्पी जर्नी, हमारा मिशन लगातार जारी है।

ऑपरेशन कावेरी: इंडिगो एयरलाइन ने क्या कहा

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी किया है कि हमने भारत सरकार के ऑपरेशन कावेरी के लिए अपने चार्टर्ड विमान की सेवाएं ऑफर की हैं। हम इस मिशन से भारतीयों को सूडान से निकालकर सुरक्षित भारत पहुंचा रहे हैं। हम अभी भी मंत्रालय से डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं, ताकि और प्रभावी तरीके से यह अभियान चलाया जा सके। इससे पहले भी एयरलाइन ने ऑपरेशन कावेरी में शामिल होने का ऑफर दिया था। फिलहाल पहली फ्लाइट ऑपरेट हो चुकी है। एयरलाइन ने कहा कि हम भारत सरकार द्वारा सूडान से भारतीयों को निकालने के ऑपरेशन में मदद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एयरलाइन स्टाफ भी मौजूदा मानवीय जरूरत को देखते हुए अपनी सेवाएं देने के लिए हामी भरी है, ताकि भारतीयों को सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

ऑपरेशन कावेरी: अब तक सूडान से निकाले गए 2100 भारतीय

वहीं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि अभी तक सूडान से कुल 2100 भारतीयों को जेद्दाह पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें नई दिल्ली भेजने का काम जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आईएनएस सुमेधा ने सूडान बंदरगाह से 300 यात्रियों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हो चुका है। यह सूडान से निकलने वाला कुल 13वां बैच है। शुक्रवार को वायुसेना के विमान सी-130 जे से 10वां और 11वां बैच सूडान से जेद्दाह पहुंचाया गया।

ऑपरेशन कावेरी: सूडान में 72 घंटे का सीजफायर बढ़ाया गया

इस बीच सूडान में 72 घंटे का सीजफायर बढ़ा दिया गया है। सउदी अरब और अमेरिका की पहल के बाद सीजफायर को अगले 72 घंटों के लिए बढ़ाया गया है। सूडान में संकट टालने के लिए अमेरिका, सउदी अरब, नार्वे, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड अरब अमीरात ने डिप्लोमेटिक पहल शुरू की है।

यह भी पढ़ें

Sudan Crisis: सूडान में फंसे भारतीयों की वापसी जारी, लोगों को भारत ला रहीं इकलौती C-17 महिला पायलट, वीडियो वायरल

PREV

Recommended Stories

PM मोदी को आया इजराइली प्रधानमंत्री का कॉल: आतंक पर जीरो टॉलरेंस से लेकर 3 बड़े मुद्दों पर बात
अमित शाह के भाषण के बाद विपक्ष का वॉकआउट, लोकसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित