C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान की एकमात्र महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपराय सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही हैं।

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान की एकमात्र महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपराय को ऑपरेशन कावेरी में शामिल किया गया है। वह सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने में जुटी हैं। इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना की अधिकारी विमान में सवार एक महिला की मदद करते नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर C-17 की पायलट हैं। वह ऑपरेशन कावेरी का हिस्सा है। विशाल विमान ने गाजियाबाद स्थित हिंडन हवाई अड्डा से जेद्दा के लिए उड़ान भरी और फिर वहां से रेस्कयू किए गए लोगों को जेद्दा से लेकर मुंबई पहुंचा.

गौरतलब है कि अब तक दो C-130J विमान ने कुल 520 भारतीयों को सूडान से जेद्दा पहुंचाया है, जबकि सी-17 विमान से गुरुवार को 246 लोगों को जेद्दा से मुंबई लाया गया। इससे पहले बुधवार को 360 भारतीयों के पहले जत्थे को चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया था।

Scroll to load tweet…

इकलौती C-17 महिला पायलट हैं हर राज कौर 

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा, “फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपाराय सी-17 पायलट हैं। वह ऑपरेशन कावेरी का हिस्सा हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट एचआरके बोपाराय भारतीय वायुसेना की पहली और एकमात्र महिला अधिकारी हैं जिन्होंने सी-17 को उड़ाया है। वह विमान के स्क्वाड्रन में एकमात्र महिला अधिकारी हैं।”लेफ्टिनेंट बोपाराय को 2019 में बल में शामिल किया गया था। IAF में शामिल होने से पहले, वह डेलॉइट के साथ थीं। वह पंजाब के पटियाला की रहने वाली हैं।

1100 भारतीयों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

इस बीच मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए भारत के विदेश सचिव ने कहा कि 1100 भारतीयों को संकटग्रस्त देश से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वर्तमान में कुल 495 भारतीय जेद्दा में हैं, जबकि अन्य 320 पोर्ट सूडान में हैं। अब तक हुई हिंसा में एक भारतीय की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- Sudan Crisis: क्यों हिंसा की आग में झुलस रहा है सूडान? क्या है विवाद की जड़? जानिए