Yoga Day 2022: कब और कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत, जानें क्या है इस बार की थीम

Published : Jun 20, 2022, 04:51 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 10:52 AM IST
Yoga Day 2022: कब और कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत, जानें क्या है इस बार की थीम

सार

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त रहते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है। 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम (International Yoga Day 2022 Theme) 'मानवता के लिए योग' (Yoga For Humanity) है। 

International Yoga Day 2022: दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त रहते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है। योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ है। जिसका मतलब आत्मा से परमात्मा को जोड़ना है। योग भारतीय संस्कृतिक का अभिन्न हिस्सा रहा है। धीरे-धीरे यह भारत से होता हुआ दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है। 

योग का महत्व (Significance of Yoga) : 
'योग' शब्द संस्कृत के दो शब्दों 'युज' और 'युजीर' से बना है, जिसका मतलब है एक साथ आना। इसके अलावा योग का अर्थ जोड़ से भी है, जिसमें आत्मा, मन और शरीर को जोड़ना ही योग है। योग से हमें मानसिक तनाव से राहत मिलती है। इसे अलावा मांसपेशियों मजबूत होती हैं। शहरी का संतुलन बनाए रखने के साथ ही सहनशीलता भी बढ़ती है। आजकल बदलती जीवनशैली की वजह से फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो चुकी हैं। ऐसे में लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। योग के जरिए हम शरीद को स्वस्थ रख सकते हैं। 

कब हुई योग दिवस की शुरुआत (When did yoga day start): 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 27 सितंबर] 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूरी दुनिया से योग दिवस मनाने के लिए कहा। पीएम मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया और इसके बाद 11 दिसंबर, 2014 को UNGA ने ऑफिशियली 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' घोषित कर दिया। इसके बाद अगले साल यानी 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।

क्या है इस बार योग दिवस की थीम (International Yoga Day 2022 Theme) : 
2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम (International Yoga Day 2022 Theme) 'मानवता के लिए योग' (Yoga For Humanity) है। इसी थीम के साथ इस बार पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा। इस थीम को वैश्विक महामारी (COVID-19) के दौरान योग की अहम भूमिका को दिखाने के लिए खासतौर पर चुना गया है। 

ये भी देखें : 

ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज योग गुरु स्वामी शिवानंद, 125 साल की उम्र में भी खुद को ऐसे रखते हैं फिट

Yoga Day 2022: कम कपड़ों में योगा करवाते हैं ये योगगुरु, 40 डिग्री तापमान में कुछ इस तरह देते हैं ट्रेनिंग

International Yoga Day 2022: भारत के 7 सबसे पॉपुलर योग गुरु, जिनकी वजह से पूरी दुनिया में फैला YOGA

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?